UK : नशे की लत ने पहुँचाया सलाख़ों के पीछे…ऋषिकेश क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली ऋषिकेश का मामला है 
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का एक और वार
  • ऋषिकेश क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
  • घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई टाटा स्पेशियो वाहन हुआ बरामद
  • गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, अपने नशे की लत के चलते दिया था घटना को अंजाम
  • चोरी किये गए वाहन को अन्यत्र ले जाकर बेचने की फिराक में था अभियुक्तऋषिकेश : वादी (शिकायतकर्ता) सुनील पोखरियाल निवासी वार्ड न0- 11, ढालवाला, मुनि की रेति, टिहरी गढवाल द्वारा ऋषिकेश बस अड्डे के पास पार्किंग क्षेत्र से अपनी टाटा स्पेशियो वाहन संख्या UK01TA2069 के चोरी होने के संबंध में दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर  कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 368/2026, धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर घटना के अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कोतवाली ऋषिकेश पर पुलिस टीम का गठन किया गया।  गठित टीम द्धारा घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदीप 2 के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही सुरागरसी/पतारसि करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, इसके अतिरिक्त पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तो की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों से दिनांक 14/08/2026 की रात्रि पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश बस अड्डे के पास से चोरी टाटा स्पेशियो वाहन IDPL क्षेत्र के खाली ग्राउंड के पास खड़ा है तथा उक्त वाहन को चुराने वाला व्यक्ति उसे कहीं अन्यत्र ले जाने की फिराक में है।
  • मुखबिर से प्राप्त सूचना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल IDPL क्षेत्र में बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ की गयी। दौराने चेकिंग पुलिस टीम को IDPL की ओर से  एक बिना नंबर प्लेट का सफेद रंग का चार पहिया वाहन आता हुआ दिखाई दिया, जिसके चालक द्वारा पुलिस को चेकिंग करता देख वाहन को अचानक यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर मौके पर ही रोक लिया गया तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी।पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम सागर थापा पुत्र राजू थापा निवासी नवोदय नगर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष बताया। बिना नंबर प्लेट के वाहन के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन चालक द्वारा उक्त वाहन को कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश बस अड्डे के पास खड्डा पार्किंग से चोरी करना बताया गया, जिस पर पुलिस द्वारा वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार करते हुए उक्त वाहन को कब्जे में लिया गया।
    पूछताछ का विवरण –
    पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्मैक के नशे का आदी है तथा नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। दिनांक 06/08/2026 की रात्रि में उसके द्वारा ऋषिकेश बस अड्डे के पास खड्डा पार्किंग से उक्त स्पेशियो वाहन को चोरी किया था, पर उस दौरान कांवड़ मेले की वजह से जगह-जगह पुलिस चेकिंग होने के कारण उसके द्वारा उक्त चोरी किये गए वाहन को लेबर कॉलोनी क्षेत्र में सुनसान स्थान पर छिपाकर खड़ा कर दिया था तथा पुलिस से बचने व वाहन की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसकी दोनों नंबर प्लेट तोड़कर कहीं फेंक दी थी। आज वह उक्त चोरी किये गये वाहन को वहां से अन्यत्र ले जाने की फिराक में था, तभी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदि है, जिसकी नशे की आदतों के परेशान होकर उसके परिजनों द्वारा भी उसे घर से अलग कर दिया गया है।
    नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :
    1- सागर थापा पुत्र राजू थापा निवासी– नवोदय नगर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार,
    उम्र– 30 वर्ष
    बरामदगी का विवरण-
    1- वाहन संख्या– UK01TA2069 टाटा स्पेशियो रंग सफेद
    पुलिस टीम :
    1- उ0नि0 सुमित चौधरी, चौकी प्रभारी श्यामपुर
    2- हे0का0  अमित राणा
    3- का0  बिजेन्द्र पुण्डीर
    4- का0  सुन्दर
ALSO READ:  ऋषिकेश : पद्म श्री जसपिंदर नरूला दर्शनार्थ पहुंची परमार्थ निकेतन, लिया मां गंगा का आशीर्वाद

Related Articles

हिन्दी English