UK : निर्देशक अभिषेक सक्सेना ने ऋषिकेश में गंगा आरती के साथ मनाया भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • निर्देशक अभिषेक सक्सेना महिला गंगा आरती में हुए शामिल
ऋषिकेश :  गंगा आरती ट्रस्ट द्वारा महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में पूर्णानंद घाट पर  गंगा आरती में निर्देशक निर्देशक अभिषेक सक्सेना पूर्णानंद घाट, जानकीपुल में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में पंहुचे। फुल्लू, सरोज का रिश्ता और बंदा सिंह चौधरी जैसी चर्चित फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक अभिषेक सक्सेना ने ऋषिकेश में देशभक्ति और आध्यात्मिकता के खूबसूरत संगम के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।
15 अगस्त के अवसर पर अभिषेक गंगा आरती में हिस्सा लिया और राष्ट्र को नमन करते हुए भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया। इसके बाद उन्होंने पवित्र गंगा आरती में भी भाग लिया और देश, देशवासियों तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा। गंगा आरती को तिरंगे की थीम में सजाया गया, जहां पूरा घाट देशभक्ति के रंग में नजर आया। श्रद्धालुओं ने भारत माता के जयकारों के साथ आजादी के पर्व का जश्न मनाया।निर्देशक अभिषेक सक्सेना ने कहा कि जब मुझे पता लगा की पहली बार उत्तराखंड की महिलाएं पूर्णानंद घाट पर मां गंगा की आरती करती हैं तो हम सब उनके साथ आरती करना चाहते थे। गंगा के शांत और आध्यात्मिक वातावरण के बीच अभिषेक का स्वतंत्रता दिवस में  भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनके गहरे गौरव को दर्शाता नजर आया। राष्ट्रीय ध्वज, पवित्र गंगा और पारंपरिक गंगा आरती के इस संगम ने इस अवसर को फिल्मकार के लिए विशेष रूप से यादगार बना दिया। और कहा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना किसी भी देश के मानव विकास एवं संपुर्ण राष्ट निर्माण का सपना पूरा नहीं हो सकता। भारत में लैंगिक समानता का आर्थिक लाभ होगा, भारत एक दशक में विकास की नई ऊंचाई छुएगा। महिला सशक्तीकरण का सपना तभी साकार हो सकता है जब महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में बराबर की सहभागिता मिले। समाज के विकास में मातृ-शक्ति का विशेष योगदान है। महिलाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी अपने फैसले लेने का हक ना मिलना सबसे बड़ी बाधा है।
अपनी फिल्मों के माध्यम से अभिषेक सक्सेना लगातार मानवीय भावनाओं, रिश्तों और भारत की विविधता में रची-बसी कहानियों को सामने लाते रहे हैं। ऋषिकेश में एक व्यक्तिगत और यादगार अध्याय जुड़ गया, जिसमें देश, उसकी संस्कृति और उसकी सदियों पुरानी परंपराओं के प्रति उनका प्रेम भी दिखाई दिया।ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी  से मुलाकात कर महिला गंगा आरती शुरुआत कराने के लिए धन्यवाद दिया। महिला सशक्तीकरण, भारत में लैंगिक समानता व महिलाओं के लिए समान अवसर पर चर्चा की।गंगा आरती में मुख्य रूप से डॉक्टर ज्योति शर्मा आचार्य सोनिया राज पूनम रावत अंजना उनियाल पुष्पा शर्मा गायत्री वंदना नेगी प्रमिला और सुषमा पांडे पांडे  ने गंगा आरती विशेष भूमिका अदा की।

Related Articles

हिन्दी English