रोड़वेज बस के ₹6.5 लाख के टिकट गायब

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ : रोड़वेज बस के 6.5 लाख ₹ के टिकट गायब होने से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ के अवध रोड़वेज बस डिपो से टिकटों की 10 गड्डिया गायब हो गयी हैं। जिनकी कुल कीमत करीब ₹6.5 लाख बताई जा रही है संबंधित मामले में लापरवाही बरतने के मामले में 3 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।  विभागीय  जांच भी जारी है।

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश से मसूरी आये इंजिनियर पति पत्नी ठहरे थे होम स्टे में, देर रात शराब पी फिर मिला पत्नी का शव

रोडवेज के कैसरबाग स्थित अवध बस डिपो का मामला है यह। यहां पर टिकट घोटाला सामने आया है। डिपो के बैग कक्ष से 10 गड्डी मैनुअल टिकटों की गायब कर दी गई, जिसकी कीमत 6.50 लाख रुपये थी। गबन की जांच हुई, जिसके बाद तीन कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया गया है।

संबंधित मामले की जांच में जिस तारीख को गड्डी गायब हुई, उस समय यही तीन कर्मचारी तैनात थे। इनमें डिपो के दो बस कंडक्टर दिनेश कुमार श्रीवास्तव और अनुज मिश्र के अतिरिक्त लिपिक राजेश श्रीवास्तव शामिल पाए गए। तीनों कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं बैग कक्ष प्रभारी मधु श्रीवास्तव भी रडार पर हैं और उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।

ALSO READ:  गजब...SSP पहुंचे मॉर्निंग वाक् करते करते महिला थाने निरिक्षण करने, एक महिला कर्मी मिली वो भी सोती हुई, १९ के ट्रान्सफर

Related Articles

हिन्दी English