सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में प्रथम प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में कक्षा 6 से 9 तक की प्रथम प्रवेश परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रवेश परीक्षा का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका रजनी गर्ग एवं अध्यापिका लक्ष्मी चौहान ने संयुक्त रूप से अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर केवल परीक्षा आधारित शिक्षा नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति से युक्त समग्र शिक्षा प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।विद्यालय के खेल शिक्षक रविन्द्र सिंह परमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में विशेष महत्व है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शैक्षिक रूप से सक्षम बनाना है, बल्कि अच्छे संस्कारों से युक्त जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने जानकारी दी कि लगभग 250 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए।प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।इस अवसर पर पंकज मिश्रा, वाइस प्रिंसिपल नागेन्द्र पोखरियाल, रीना पाटिल, रश्मि गुसाई एवं नेहा मालयान सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
ALSO READ:  UK : यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English