UK : विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : जनपद नैनीताल के विकासखंड हल्द्वानी के विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग से जुड़े वन भूमि प्रकरण को लेकर विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद  अजय भट्ट से मुलाकात की।

ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट को बताया कि देवला मल्ला से विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग के किमी 0.000 से किमी 0.200 तक मोटर मार्ग निर्माण का मामला लंबे समय से लंबित है। इसके लिए करीब 0.91 हेक्टेयर वन भूमि को गैर वानिकी कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रत्यावर्तित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीणों ने सांसद को वन संरक्षण निदेशालय की ओर से जारी पत्र भी उपलब्ध कराया, जिसमें इस प्रकरण में वन भूमि के प्रत्यावर्तन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। पत्र में उल्लेख है कि मामले में केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून से भी सैद्धांतिक एवं विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

ALSO READ:  UK : आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि और बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, हरक सिंह रावत ने भरी हुंकार

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन  आर.के. सुधांशु से पत्राचार करते हुए दूरभाष में भी वार्ता कर मामले की जानकारी ली और विजयपुर गांव के लोगों की समस्या के समाधान तथा सड़क निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

ALSO READ:  दिल्ली : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, में ‘वैशेषिककोशः’ ग्रन्थ का भव्य लोकार्पण, प्रख्यात विदुषी प्रो. शशिप्रभा कुमार का अभिनन्दन समारोह
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English