यूपी : सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद नहीं मिल रहा पर्याप्त मानदेय और सुविधाएं.. 
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट..खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहां मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचीं प्रदर्शन के मांगपत्र सौंपा।आपको बताते चलें कि मानदेय बढ़ाने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र सौंपकर 25 से 30 हजार मासिक मानदेय किए जाने की मांग की है। बैंक सखियों ने सेवा स्थायी करने,निःशुल्क स्मार्टफोन व डेटा-कॉलिंग सुविधा,जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा तथा बैंक शाखाओं में बैठने के लिए उचित स्थान और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

Related Articles

हिन्दी English