साधु महाविद्यालय ऋषिकेश में माताश्री मंगलामाता का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश  : मनीराम मार्ग स्थित पंजाब सिंध श्रेत्र साधु महाविद्यालय में द हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगलामाता का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत के मंत्रोंउच्चारण और हवन कर किया गया । कार्यक्रम में सभी छात्रों को वस्त्र भी भेट किए गए।कार्यक्रम में डी.बी.एस रावत (पूर्व प्रधानाचार्य श्री भरत मंदिर इण्टर कॉलेज) ने सभी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हंस फाउंडेशन अपने जुनून और काम के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रभाव डालने का प्रयास करता है । हंस फाउंडेशन माता श्री मंगला जी और भोले जी महाराज के प्रेरणा स्रोत और मार्गदर्शक भावना के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। मानवता के लिए उनके महान दृष्टिकोण के लिए उनका संरक्षण और कार्य करना हमारे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। साथ ही ईश्वर से माता श्री मंगलामाता के लिए प्राथना की वो स्वस्थ रहें और उनके निरन्तर निरोगी रहते हुए इसी तरह समाज में सभी की प्रेरणा रूपी कार्य की आदर्श बनी रहे। इस पावन अवसर पर राजेश भट्ट, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रधानाचार्य नवीनकुमार भट्ट,दयाकृष्ण लेखक, भाजपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा,रूपेश जोशी,महेन्द्र शर्मा और सभी साधु महाविद्यालय के छात्र आदि उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK : पुलिस परिवार में शोक, महिला आरक्षी प्रियंका का निधन

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English