UK : दर्जी और ड्राइवर कर रहे थे 65 लाख 40 हजार कीमत की स्मैक तस्करी, गण्ठा और शफी गिरफ्त में

- पुलिस ने 65 लाख स्मैक की बरामद, 2 गिरफ्तार
- पहचान नदीम खान उर्फ गण्ठा, जो ट्रक ड्राइवर है, और मो. शफीक उर्फ शफी, जो बनभूलपुरा में दर्जी का काम करता है, के रूप में हुई है
हल्द्वानी : नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 218 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।जगदीश चंद्र, SP क्राइम नैनीताल, के मुताबिक, कार्रवाई लालकुआं क्षेत्र में एसओजी और कोतवाली लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस नें सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक ऑल्टो कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से कुल 218.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम खान उर्फ गण्ठा, जो ट्रक ड्राइवर है, और मो. शफीक उर्फ शफी, जो बनभूलपुरा में दर्जी का काम करता है, के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाने की बात बताई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के साथ आगे की जांच की जा रही है।





