UK :राजनीतिक विकल्प ! हल्द्वानी में गरजे आनंद स्वरूप महाराज, 1 नवम्बर को देहरादून में विशाल जनसभा का ऐलान

गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाना भी इनकी मांग में शामिल, आरक्षण सुधारीकरण की मांग भी रखी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • उत्तराखंड में तीसरे राजनीतिक विकल्प की तैयारी तेज, 1 नवंबर को देहरादून में होगी विशाल जनसभा
  • आनंद स्वरूप महाराज का भाजपा-कांग्रेस पर निशाना
  • बोले—प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है, उत्तराखंड के हितों को लेकर होगा नए विकल्प का शंखनाद
  • UKD टोपी पहने कुछ कार्यकर्त्ता भी दखे प्रेस वार्ता में 
  • आरक्षण सुधारीकरण की मांग, मौजूदा आरक्षण व्यवस्था पर उठाये गंभीर सवाल 
हल्द्वानी : विधान सभा चुनाव से महज चार महीने पहले उत्तराखंड में राजनीतिक विकल्प की याद आने लगी है. उसकी तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. बकायदा हल्द्वानी में प्रेस वार्ता कर ऐलान भी कर दिया गया है. इसके लिए मठ से निकल कर खुद महाराज राजनीतिक अखाड़े में कूद चुके हैं. नाम है….. शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज !!  महाराज के मुताबिक, अब थर्ड फ्रंट का क्या नाम होगा इसका ऐलान १ नवम्बर को अस्थाई राजधानी देहरादून में जनसभा में ऐलान होगा. ऐसे में उत्तराखंड की राजनीति में तीसरे राजनीतिक विकल्प को लेकर हलचल तेज होने लगी है. मंगलवार, 6 अक्टूबर को उत्तराखंड के विकास, जल-जंगल-जमीन पर अधिकार और प्रदेश के संसाधनों का लाभ स्थानीय जनता तक पहुंचाने जैसे मुद्दों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रदेश में नए राजनीतिक विकल्प की आवश्यकता बताई। उन्होंने घोषणा की कि एक नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा आयोजित कर तीसरे राजनीतिक विकल्प का शंखनाद किया जाएगा. आनंद स्वरूप महाराज ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने उत्तराखंड की जनता को निराश किया है उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार, अधिकारियों के रवैये और आम लोगों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता अब बदलाव की अपेक्षा कर रही है। उनके मुताबिक, तीसरा राजनीतिक विकल्प प्रदेश के हितों और जनता के अधिकारों को केंद्र में रखकर तैयार किया जा रहा है.
महाराज ने सामाजिक समानता की बात करते हुए कहा कि समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने के बजाय सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की जरूरत है उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण का समर्थन करते हुए गरीबों के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि तीसरे विकल्प को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जिलों में कार्यकर्ता सक्रिय हैं। एक नवंबर को देहरादून में होने वाली विशाल जनसभा के जरिए उत्तराखंड के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। 
ALSO READ:  UK : राज्य आंदोलन के जिन शहीदों की प्रतिमाएं अब तक स्थापित नहीं हुईं, उनके पैतृक गांव अथवा निवास क्षेत्र में स्थापित की जाएंगीः CM धामी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English