यूपी : सुल्तानपुर में शहीद स्मारक की दयनीय स्थिति पर भड़के काँग्रेसी.. नगर पालिका का किया घेराव,किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों का नगर पालिका रखें ध्यान..अन्यथा कांग्रेस करेगी आंदोलन : अभिषेक सिंह राणा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित शहीद स्मारकों की दयनीय स्थिति को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ लालडिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट,डाकखाना चौराहा होते हुए नगर पालिका दफ्तर पहुंचे,जहां कई घंटे कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा काटा और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की,ईओ चेयरमैन मुर्दाबाद,ईओ तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी,आदि नारे लगाए।

कांग्रेसियों का कहना है कि 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने शहर में विभिन्न स्थानों में स्थित शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के माल्यार्पण के क्रम में जब सुभाष मार्केट स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए पहुंचे थे तो वहां पार्क में गन्दगी और प्रतिमा के निकट शराब की खाली बोतलें देखकर कांग्रेसी भड़क उठे और पूरे मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया,तब जाकर मंगलवार 15 अगस्त के दिन इसकी साफ सफाई की गई।

इसी तरह नगर पालिका क्षेत्र में स्थित रोडवेज बस स्टेशन के निकट डॉ राम मनोहर लोहिया की स्थापित प्रतिमा की बाउंड्री वॉल ढह गई है। कांग्रेसियों का कहना है कि आजादी की लड़ाई का एकमात्र गवाह झंडा चबूतरा की स्थिति बहुत ही दयनीय है,उक्त स्थानों के मरम्मत व सुदृढ़ीकरण के लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को कई बार अवगत कराया गया था, किंतु स्थिति अभी तक जस की तस बनी है इसे लेकर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने आज आक्रामक रूप अख्तियार कर लिया, सैकड़ों की संख्या नगरपालिका में धरने पर बैठ गए, अधिशासी अधिकारी छुट्टी पर होने के बावजूद जब कांग्रेसियों को मनाने पहुंचे तो कांग्रेसियों ने उन्हें बैरंग वापस लौटा दिया,बाद में उप जिलाधिकारी सदर सी पी पाठक के पहुंचने पर बड़ी मशक्कत के बाद कांग्रेसियों को समझाने बुझाने पर कार्यवाही के आश्वासन के बाद उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। नगरपालिका कार्यालय में लगभग 2 घण्टे कॉंग्रेस का हंगामेदार धरना प्रदर्शन चला।कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ राम मनोहर लोहिया की प्रतिमाओं के आसपास गंदगी का अंबार लगा है जहां मादक द्रव्यों की बोतले पड़ी है जिसकी नगर पालिका साफ सफाई व मरम्मत नहीं करवा पा रही है इससे यह साफ सिद्ध होता है कि आजादी के महानायकों के नाम सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। राणा ने आगे कहा कि आजादी की लड़ाई का एकमात्र गवाह झंडा चबूतरा जिनकी स्थिति दयनीय है,जिसकी शिकायत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को मौखिक व लिखित रूप से कई बार की गई,लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। अगर देश के महानायको की प्रतिमाओं के आसपास साफ सफाई व उनके सुंदरीकरण समय रहते नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी इसके लिए एक बड़े आंदोलन की राह अपनाएगी। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने कहा कि नगर पालिका में घोर अनियमितता बरती जा रही है छुट्टा जानवरों से जनता परेशान हैं कई वार्डों में पेयजल का संकट है नगरवासी मजबूरन गंदा पानी पी रहे हैं इसके जिम्मेदार अध्यक्ष व ईओ मौन साधे हुए हैं।

ALSO READ:  UK : सेलाकुई में उक्रांद का ऐतिहासिक सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने थामा दल का दामन

इस मौके पर प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी, रणजीत सिंह सलूजा, जिला प्रवक्ता नफीस फारुकी, शादाब, मिर्जा अकरम बेग,अरशद पवार, महेश मिश्र,सुब्रत सिंह सनी,एनएसयूआई अध्यक्ष मानस तिवारी,कुमारी निकलेश सरोज, मीनू यादव, राहुल मिश्र, सिराज सिद्दीकी, राहुल तिवारी पवन मिश्र कटावा,मानिक श्रीवास्तव, अमोल बाजपेयी, सिराज अहमद भोला, इमरान मोनू, देवेंद्र तिवारी, विभु पांडे, इमरान अहमद, अनवर शाही, पवन मिश्रा नन्हे, मो इमरान खान,अतिउल्ला अंसारी, मनमुन आलम, रामनायक तिवारी, मोहित तिवारी, राम अचल दीक्षित, शक्ति प्रसाद तिवारी, मोहम्मद दानिश, विनोद पाण्डेय, छोटे लाल प्रजापति,धर्मराज मिश्रा, नंद लाल मौर्य, नफीस पठान, रणवीर सिंह, शाहबाज खान, राम भवन पाण्डेय, राहुल मिश्र, मोहसिन सलीम, अवधेश कुमार, विवेक कुमार मिश्रा, शीतला साहू आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English