यूपी : सुल्तानपुर में घर घर जाकर एक चुटकी मिट्टी व अक्षत कलश में किया जाएगा इकट्ठा : प्रवीण कुमार अग्रवाल

एक चुटकी घर की माटी व अक्षत कलश में देकर शहीदों का करें सम्मान : डॉ आर ए वर्मा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ मेरी माटी मेरा देश अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर पालिका सभासद व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा,विधायक विनोद सिंह,राज्य महिला आयोग सदस्य शुमन सिंह,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,शैलेन्द्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई,बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पूरे नगर में सभी सभासदों की मौजूदगी में घर घर जाकर एक चुटकी मिट्टी व अक्षत कलश में इकट्ठा किया जाएगा।4 अक्टूबर को नगर के प्रत्येक वार्डो से गाजे बाजे के साथ नगर पालिका परिषद में इक्कठा किया जायेगा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने नगर की जनता से अपील की है कि,देश के सम्मान में शहीदों के सम्मान में दिल्ली कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका बनाई जा रही है,जिसमे देश के हर इक घर से एक चुटकी मिट्टी व अक्षत जाना है,सभी नगर वासी अपने घरों से एक चुटकी मिट्टी व अक्षत की आहुति देकर सहयोग करें।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने कहा कि ये धरती मेरी मां है,जो स्वर्ग से भी ज्यादा प्यारी है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक साथ रहती है ऐसे में जनपद के प्रत्येक घरों से एक चुटकी मिट्टी व अक्षत इकट्ठा करके लखनऊ और लखनऊ से दिल्ली भेजकर अमृत वाटिका में शहीदों की याद को ताजा करने का काम करेगी।पूर्व मंत्री व सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि देश की मिट्टी को नमन,वीरों को वंदन है , आजादी का अमृत महोत्सव हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदान के लिए एक श्रद्धांजलि है,शहीदों की इसी श्रद्धांजलि को यादगार बनाने के लिए देश के पी एम मोदी द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को राष्ट्र व्यापी अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है,जिससे देश की एकता को बनाए रखने के साथ शहीदों का सम्मान होगा।

ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर

मेरी माटी मेरा देश अभियान के दूसरे चरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों से लेकर जिले के जन प्रतिनिधि रणनीति बनाने में लग गए हैं,आपको बता दें बीते दिनों जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिले के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर इस कार्यक्रम पर चर्चा परिचर्चा कर रूपरेखा तैयार की है।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English