UK : उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में ऋषिकेश के नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, जानें

- वरिष्ठ नेता विजय सारस्वत को मेनिफेस्टो विभाग में उपाध्यक्ष, जयेन्द्र रमोला सहित अन्य नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी
ऋषिकेश : #अखिल #भारतीय #कांग्रेस #कमेटी #(AICC) द्वारा संगठनात्मक स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने के क्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं को नई #जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन नियुक्तियों से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने तथा पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सारस्वत को Portfolio Responsibility के अंतर्गत Manifesto के Vice President (उपाध्यक्ष) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयेन्द्र रमोला जी को प्रदेश ओबीसी विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह एडवोकेट को प्रदेश कांग्रेस Assets In-charge (सम्पत्ति प्रभारी) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है और प्रदेश सचिव सोहनलाल रतूड़ी जी को डोईवाला विधानसभा का प्रभारी तथा प्रदेश सचिव राकेश अग्रवाल को राजपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इन जिम्मेदारियों के माध्यम से पार्टी संगठन को अधिक सक्रिय बनाने, विभिन्न विभागों के कार्यों में समन्वय स्थापित करने तथा विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बीच इन नियुक्तियों को लेकर उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं को विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के बल पर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह जानकारी महानगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (संगठन) ऋषि सिंघल ने दी।





