यूपी : पढ़िए कहाँ खतरे के मुहाने पर चल रहा  मासूम बच्चों को शिक्षा देने का कार्य..

जीवन दांव पर लगाकर पढ़ रहे नौनिहाल और पढ़ा रहे शिक्षक..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ जर्जर भवन में नन्हे-मुन्ने 70 बच्चे पढ़ रहे हैं। विद्यालय इतना जर्जर है कि अत्यधिक बारिश में कभी भी इमारत गिर सकती है। इन बच्चों के जीवन पर मंडरा रहे खतरे के प्रति बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी संवेदनहीन बने हुए हैं।

आपको बताते चलें शहर में डड़वा और घरहां प्राथमिक विद्यालय एक ही भवन में संचालित है। दोनों विद्यालयों को मिलाकर 72 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व में इस भवन को जर्जर और उपयोग के लायक नहीं होने की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी। जिसके आधार पर तत्कालीन डीएम ने इसे गिराने का आदेश भी जारी कर दिया था।

ALSO READ:  UK :देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 68 मेधावी विद्यार्थियों का दल 16 सितंबर को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर होगा रवाना

उधर बच्चों के अभिभावकों में रोष व्याप्त है। यदि कभी अधिक बारिश के चलते बिल्डिंग गिरी तो 70 बच्चों का जीवन संकट में पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे विद्यालयों की भी कमोबेश तस्वीर ऐसी ही बताई जा रही है। प्राचार्य मालती सिंह बताती हैं कि विद्यालय जर्जर और उपयोग नहीं होने के लायक घोषित किया जा चुका है। पूर्व डीएम ने इसे गिराने का आदेश जारी कर दिया है। हम लोग खतरे के मुहाने पर बच्चों को शिक्षण कार्य करने के लिए विवश है। लंबे समय से नया भवन देने की मांग की जा रही है।

ALSO READ:  UK : हिन्दी दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम

मामले पर डीएम जसजीत कौर ने बताया कि निष्प्रयोज्य भवन में प्रथम दृष्टया प्राथमिक विद्यालय चलने का मामला संज्ञान में आया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी से जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तलब की जा रही है । आवश्यकता पड़ने पर किसी अन्य विद्यालय में अटैच करते हुए बच्चों के शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित कराने की व्यवस्था की जाएगी। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English