UK : वैदिक ब्राह्मण महासभा ऋषिकेश की चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई, आगामी द्विवार्षिक चुनाव को लेकर हुई चर्चा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : वैदिक ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) ऋषिकेश उत्तराखंड की चुनाव संचालन समिति की एक विशेष बैठक महासभा के प्रधान कार्यालय जनार्दन आश्रम दंडी बाड़ा मायाकुंड ऋषिकेश में चुनाव संचालन समिति के संयोजक  आचार्य ललित प्रसाद त्रिपाठी  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में आगामी 5 नवम्बर 2026 को महासभा के होने वाले द्विवार्षिक चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई,चुनाव संचालन समिति के संयोजक आचार्य ललित प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि 5 नम्बर 2026 को वैदिक ब्राह्मण महासभा ऋषिकेश के द्विवार्षिक चुनाव महासभा के कार्यालय जनार्दन आश्रम दंडी बाड़ा मायाकुंड ऋषिकेश में समय मध्याह्न 2 बजे से किए जाएंगे,उन्होंने बताया कि चुनाव सर्व सहमति एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के विचार विमर्श से सम्पन्न किए जायेंगे,सभा में लंबे समय से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमुख पदों पर दायित्व दिये जाएंगे, साथ ही वैदिक ब्राह्मण महासभा के सिद्धांतों एवं कर्तव्यों का पालन करना प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का मुख्य लक्ष्य होगा।इस अवसर पर संचालन समिति के सदस्य आचार्य राकेश प्रसाद लसियाल,आचार्य मनीराम पैन्यूली  आचार्य जितेंद्र भट्ट  डॉक्टर जनार्दन प्रसाद कैरवान, आचार्य हर्षमणि नौटियाल,आचार्य महेश चमोली,आचार्य जगमोहन मिश्राआ, चार्य शिवप्रसाद सेमवाल उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English