यूपी : बंटवारे में जिसने गंवाई जान..विभाजन विभीषिका दिवस मनाकर करेंगे याद : शंकर गिरि

भारत में सबको मिला समान, पाकिस्तान में हिंदुओं को किया जा रहा प्रताड़ित : शंकर गिरि

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ भारतीय जनता पार्टी 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान,14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस,15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं इसके बाद मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम वृहद स्तर पर मनाएगी।

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने कहा पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाकर 1947 में हुए भारत- पाकिस्तान बंटवारे के दौरान जिन लोंगो ने जान गंवाई उनकों सम्मान देकर दर्दनाक लम्हों को याद किया जायेगा।उन्होंने कहा पिछली शताब्दी की सबसे पीड़ादायी घटना से युवा पीढ़ी को जागरूक किया जाएगा।उन्होंने कहा बंटवारे के बाद जो भी यहां रुके देश सबको सम्मान दे रहा है ,पाकिस्तान में सरकार द्वारा हिंदुओं को आज भी प्रताड़ित किया जा रहा है। पाकिस्तान को भी हिंदू परिवारों का सम्मान करना चाहिए।उन्होंने बताया मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत गांव की मिट्टी व चावल को एकत्रित कर कलश को ब्लाक मुख्यालय, फिर जिला मुख्यालय और वहां से कलश यात्रा को धूमधाम से रथ द्वारा लखनऊ पहुंचाया जाएगा।वहां से कलश यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री उसका स्वागत करेंगे।

ALSO READ:  उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) जिला एवम महानगर हरिद्वार की बैठक भूपतवाला स्थित कैंप कार्यालय में हुई

भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर तिकोनिया पार्क से अपराह्न 3:30 बजे मौन जुलूस निकाला जाएगा जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार पर समापन होगा।इसके बाद सभागार में 5:00 बजे से संगोष्ठी आयोजित होगी।उन्होंने बताया आज से हर घर तिरंगा अभियान,इसके बाद मेरी माटी मेरा देश अभियान सितम्बर माह तक चलेगा।

ALSO READ:  ऋषिकेश : यूथ कांग्रेस ने किया पुतला दहन प्रदर्शन,विधानसभा चुनाव में 33% महिला आरक्षण की मांग को लेकर

प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, जिला मंत्री आशीष सिंह रानू,जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह,अरूण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English