ऋषिकेश :रात में बीन नदी में मैक्स वाहन पलटने की सूचना पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : सोमवार रात्रि लगभग 9:00 बजे SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बिन नदी में एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर नदीy में पलट गया है। सूचना मिलते ही SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।टीम द्वारा अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उफनती नदी में प्रवेश कर वाहन के पास पहुंचने का प्रयास किया गया। रेस्क्यू के दौरान एक व्यक्ति नदी के तेज बहाव के बीच वाहन दिखाई दिया। टीम ने तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला तथा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।
इसके पश्चात टीम द्वारा दूसरे व्यक्ति की तलाश शुरू की गई, जो वाहन के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था। तेज बहाव एवं अंधेरे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। SDRF जवानों ने अथक प्रयास करते हुए उफनती नदी की धार को चीरकर वाहन तक पहुंच बनाई और काफी मशक्कत के बाद दूसरे व्यक्ति को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।SDRF टीम की तत्परता, साहस एवं कुशल रेस्क्यू तकनीक के चलते दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त हुई।
——————————
बीन नदी में मैक्स वाहन पलटने पर SDRF का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन, दो व्यक्तियों का सकुशल रेस्क्यू पुलिस चौकी पशुलोक बैराज से रात्रि 21:22 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बीन नदी में एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है, जिसमें दो व्यक्ति फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही पोस्ट ढालवाला से अपर उप निरीक्षक महावीर चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम महज 03 मिनट में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचते ही SDRF जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिकलर अंधेरी रात, उफनती बीन नदी और तेज बहाव के बीच बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने वाहन में फंसे एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इसी दौरान तेज बहाव के कारण वाहन नदी में कुछ दूरी तक बह गया और दूसरा व्यक्ति वाहन के अंदर ही फंसा रहा। बढ़े हुए जलस्तर और विकराल बहाव के बीच चुनौती लगातार बढ़ती जा रही थी, लेकिन SDRF जवानों ने हिम्मत नहीं हारी।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF की दूसरी टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दोनों टीमों ने आपसी समन्वय, साहस और कुशल रेस्क्यू तकनीक का परिचय देते हुए अभियान को आगे बढ़ाया और अथक प्रयासों के बाद वाहन में फंसे दूसरे व्यक्ति को भी सकुशल बाहर निकाल लिया।दोनों रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया।अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF ने सभी स्थानीय लोगो से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों के पास न जाएं और मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही बाहर निकलें।
रेस्क्यू टीम: निरीक्षक कविंद्र सजवाण, APC महावीर सिंह, HC दरमान सिंह, HC अर्जुन सिंह, HC ओमप्रकाश, HC किशोर कुमार, HC विकास गुसाईं, कांस्टेबल पंकज सिंह, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल मातबर सिंह, कांस्टेबल रमेश भट्ट, PM अमित कुमार एवं UDR राहुल कुमार।उफनती नदी, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां और विपरीत हालात—SDRF के जांबाजों ने एक बार फिर साबित किया कि जहां जिंदगी खतरे में होती है, वहां SDRF पूरी मजबूती के साथ मोर्चे पर खड़ी होती है।
जिनको रेस्क्यू किये गए वे हैं —
Rescue बीन नदी
01 .सुखदेव सिंह S /O श्री महिपाल सिंह उम्र 25 वर्ष
02.. नरेश रावत S /O श्री धन सिंह उम्र 24 वर्ष
R /O ग्राम धुरघुडी बिंदूवासनी थाना यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल



