UK : कोसी नदी में बहे किशोर की तलाश में खोज एवं बचाव अभियान जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोसी नदी में बहे किशोर की तलाश में खोज एवं बचाव अभियान जारी

नैनीताल : उपजिलाधिकारी, श्री कैंची धाम, अनुराग आर्य द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 07.10.2026 को अपराह्न लगभग 1:00 बजे दीपक कुमार पुत्र भुवन चन्द्र (आयु लगभग 16 वर्ष), निवासी ग्राम बिनकोट, तहसील बेतालघाट, अपने तीन मित्रों के साथ ग्राम रोपा, तहसील बेतालघाट में कोसी नदी के किनारे फोटो खींचने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया। उसके मित्रों ने तत्काल इसकी सूचना दी।

ALSO READ:  दिल्ली में गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; लंबित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि एस.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार सर्च अभियान चला रही है। तहसीलदार, श्री कैंची धाम भुवन चन्द्र भण्डारी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और खोज एवं बचाव कार्य की निरन्तर निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा सर्च अभियान पर जारी है। पीड़ित परिवार को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।

ALSO READ:  UK :दीपावली पर्व को लेकर नैनीताल जनपद में प्रशासन अलर्ट, 13 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात

*प्रशासन की अपील:* मानसून के बाद नदियों का जलस्तर एवं बहाव अभी भी तेज है। आम जनता, विशेषकर युवाओं एवं पर्यटकों से अपील है कि नदी किनारे, चट्टानों एवं फिसलन वाले स्थानों पर फोटो या सेल्फी लेने से बचें। अभिभावक अपने बच्चों को नदी-नालों के किनारे अकेले न जाने दें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आपदा कंट्रोल रूम / डायल 112 पर सूचना दें।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English