उत्तराखंड की साक्षी चौहान का चयन भारतीय टीम में हैंडबॉल विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :तीर्थ नगरी ऋषिकेश की रहने वाली पैरा खिलाड़ी  साक्षी का चयन भारतीय टीम में हुआ है. साक्षी उत्तराखंड से अकेली खिलाड़ी जिनका चयन हुआ है. साक्षी मूल रूप से  टिहरी गढ़वाल निवासी है और और वर्तमान में ऋषिकेश में रहती हैं.  साक्षी ने  स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है।साक्षी ने जानकारी देते हुए नेशनल वाणी (हिंदी) टीम को बताया, उनका  हाल ही में उनका चयन हैंडबॉल विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है, जो अगले महीने 13 सितंबर से आयोजित होने वाली है। वह  उत्तराखंड की एकमात्र खिलाड़ी है जिसका चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है। घर में उनके माता  सुनैना देवी चौहान और पिता विनोद सिंह चौहान ने उनके चयन पर ख़ुशी जताई है. साक्षी के चयन से युवाओं को एक प्रेरणा मिलेगी. कभी हिम्मत मत हारो आगे देखो और बढ़ते चलो…उम्मीद है साक्षी भारतीय टीम का हिस्सा बनने के बाद अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी.

Related Articles

हिन्दी English