ऋषिकेश :तुलसी जयंती समारोह सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए महत्वपूर्ण स्थान : सुशीला सेमवाल

ADVERTISEMENTS
- अखिल भारतीय सीताम परिवार के प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल ने कहा, तुलसी मानस मंदिर में हर वर्ष होने वाला यह उत्सव ऋषिकेश के बड़े उत्सवों में से एक
- ऐसे आयोजनों से समाज को एक राह मिलती है. धर्म को मजबूती मिलती है. युवाओं के लिए विशेष तौर पर ऐसे आयोजन आज के समय में रौशनी प्रदान करना जैसा है : पंडित हरीश उनियाल
ऋषिकेश : तुलसी मानस मंदिर, ऋषिकेश में श्री रामायण प्रचार समिति (रजि.) के 41वें वार्षिकोत्सव एवं तुलसी जयंती समारोह में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सीता राम परिवार के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित हरीश उनियाल ‘मामाजी’ के साथ उपस्थित होकर पूज्य संत-महात्माओं एवं महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय सीताम परिवार के प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल ने कहा, तुलसी मानस मंदिर में हर वर्ष होने वाला यह उत्सव ऋषिकेश के बड़े उत्सवों में से एक है, श्रीरामचरितमानस, सनातन संस्कृति और धार्मिक-आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए किया जा रहा यह कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। साथ ही सेमवाल ने कहा सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए यह महोत्सव महत्वपूर्ण स्थान रखता है. वहीँ उनियाल ने कहा, ऐसे आयोजनों से समाज को एक राह मिलती है. धर्म को मजबूती मिलती है. युवाओं के लिए विशेष तौर पर ऐसे आयोजन आज के समय में रौशनी प्रदान करना जैसा है. 
यह भव्य आयोजन पूज्य महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, अध्यक्ष — श्री रामायण प्रचार समिति (रजि.), ऋषिकेश एवं तुलसी मानस मंदिर के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। उनके द्वारा श्रीरामचरितमानस, सनातन संस्कृति और धार्मिक-आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए किया जा रहा यह कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। श्रीरामचरितमानस का सामूहिक नवाह्न पाठ, सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, श्रीमद् रामायण एवं विराट ज्ञान-भक्ति सम्मेलन जैसे अनेक आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।इस पावन अवसर पर जगद्गुरु रामानुजाचार्य उत्तराखण्डपीठाधीश्वर 1008 श्री स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर मन को अद्भुत आध्यात्मिक शांति एवं आनंद की अनुभूति हुई।



