ऋषिकेश : संत समाज ने ही मुझे कैबिनेट मंत्री एवं अन्य पदों पर सुशोभित किया: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

ADVERTISEMENTS
- भगवान सर्वज्ञ व्याप्त हैं – युवराज स्वामी गोपालाचार्य महाराज
- तुलसी मानस मंदिर में श्री राम कथा के पंचम दिवस पर हुए भव्य कार्यक्रम
- तुलसी मानस मंदिर में श्री राम कथा..धर्म व्यक्ति को अंदर से एक जुट का भाव पैदा करता है : युवराज स्वामी गोपालाचार्य महाराज

ऋषिकेश : मालवीय मार्ग स्थित रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर में श्री राम कथा के पंचम दिवस कथा वाचक युवराज स्वामी गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान सर्वज्ञ व्याप्त है.. प्रेम से पुकारने व सच्चे मन से सुमिरन करने पर भगवान कहीं भी प्रकट हो सकते हैं .भगवान राम के जन्म की व्याख्या करते हुए बताएं कि सात कृपा के ताप से भगवान ने राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर जन्म लिया. उन्होंने धर्म और संप्रदाय के अंतर को समझते हुए बताया कि धर्म व्यक्ति को अंदर से एक जुट का भाव पैदा करता है.
इस अवसर पर तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि पंचम दिवस की संध्याकालीन राम कथा में पहुंचे.. पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का ऋषि कुमारों द्वारा पुष्प वर्षा वैदिक मंत्रों के साथ क्षेत्रीय जनता ने तुलसी मानस मंदिर में भव्य स्वागत किया गया. सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी संत समाज एवं व्यास पीठ पर विराजमान युवराज स्वामी गोपालाचार्य महाराज गोस्वामी तुलसीदास महाराज का आशीर्वाद भी लिया. मंत्री को पुष्पहार उत्तरीय स्मृति चिन्ह देकर समस्त संत समाज की ओर से सम्मानित किया. सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मेरे पास जो भी पद एवं जनता की सेवा के लिए मुझे शक्ति प्रदान अगर कहीं से मिलती है तो वह है संत समाज से…संत समाज ही ने मुझे कैबिनेट मंत्री एवं अन्य पदों पर सुशोभित किया. (हालाँकि वे मुख्यमंत्री भी रहे हैं लेकिन उन्हूने इस पद का नाम नहीं लिया) श्री राम के आदर्शों को लोगों तक पहुंचने वाले धर्माचार्य को मैं शत-शत नमन करता हूं… इन कार्यक्रमों से हमारी आने वाली युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन भी मिलता है. इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता नगर निगम की पूर्व महापौर अनीता ममगाई ज्योति सजवान जितेंद्र अग्रवाल कृष्ण कुमार सिंघल जितेंद्र बिष्ट पार्षद श्याम अरोड़ा तनुज अरोड़ा मनमोहन राजीव लोचन अनिल कोठियाल रमाकांत भारद्वाज अभिषेक शर्मा सुनील गुप्ता श्रवण जैन आदि लोग उपस्थित थे.



