ऋषिकेश : स्वच्छता की कमान संभाल मेयर ने रौंपे पौधे, दिलाई स्वच्छता की शपथ, पीएम के आह्वान पर निगम क्षेत्रों में चला स्वच्छता अभियान

स्वच्छता को जीवन में उतराने का लें चैलेंज -अनिता ममगाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • महापौर अनिता ममगाईं ने खुद भी झाड़ू हाथ में लेकर सफाई अभियान में किया सहभाग

ऋषिकेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गांधी जयंती से एक दिन पहले पूरे देश के साथ योग नगरी ऋषिकेश में भी विभिन्न संस्थाओं के साथ नगर निगम क्षेत्र में जोरदार तरीके से स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस दौरान महापौर अनिता ममगाई ने स्वच्छता की कमान संभालने के साथ पौधारोपण किया और विभिन्न स्थानों पर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

रविवार को नगर निगम प्रशासन द्वारा निगम के तमाम क्षेत्रों में महापौर की अगुवाई में व्यापक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत अनेकों स्थानों पर पौधे भी रौपें गये। इस दौरान महापौर ने कहा कि इस स्वच्छता अभियान में जिस प्रकार लोगों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है वह उत्साह जनक है । स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए महापौर ने आह्वान किया कि शहर को स्वच्छ रखना है त शहर वासियो को हर दिन एक घंटे स्वच्छता को देना होगा।ऐसा होने पर देवभूमि देश की सबसे खूबसूरत शहरों में से एक होगी। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए पौधारोपण करने एवं गंगा स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि ये सब कार्य चैलेंजिंग हैं पर यदि हम सब इसपर खरा उतरे तो राष्ट्र पिता गांधी की जंयती के मौके पर ये उनको सच्ची श्रद्वांजलि होगी।इससे पूर्व महापौर ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भी शिरकत की और मोर्चा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इसके प्रश्चात टी एच डी सी द्वारा पुराने रेलवे स्टेशन, ट्रांजिट कैंप आईएसबीटी पर स्वच्छता कार्यक्रम में भी उन्होंने बढ़चढ़ कर सहभागिता की।

ALSO READ:  हल्द्वानी :उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन 

मौके पर मुख्य नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत,राजकुमारी जुगरान, विजयलक्ष्मी भट्ट, विजय बडोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र सिंह , मंडल महामंत्री गौरव कैन्थोला, अनिल कुमार मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष वाल्मीकि, नेहा नेगी, अनामिका बुढाकोठी, जॉनी लामबा, कपिल ,शशि सेमल्टी, कांता देवी आदि मोजूद रहे।

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English