UK : कालाढूंगी विधानसभा सीट से तारा सिंह नेगी होंगे UKD प्रत्याशी
2027 में होने हैं उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव, भाजपा, कांग्रेस ने नहीं किये अभी प्रत्याशी घोषित

ADVERTISEMENTS
नैनीताल :आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उक्रांद यानी UKD ने अपने प्रत्याशी घोषित करने शुरू कर दिए हैं. कालाढूंगी सीट से प्रत्याशी की घोषणा हो चुकी है. ऐसे में केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती द्वारा आज तारा सिंह नेगी को 60 विधानसभा कालाढूंगी से विधायक प्रत्याशी घोषित किए जाने की घोषणा हुई. 

इस अवसर पर जिला जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया, मैं बहुत-बहुत आभार जताता हूँ केंद्रीय नेतृत्व का. साथ ही तारा सिंह नेगी को कालाढूंगी से टिकट दिए जाने पर बधाई के साथ शुभकामनायें देता हूँ. काशी सिंह ऐरी, नारायण सिंह जंतवाल, बहादुर सिंह रावत राजेंद्र बिष्ट, पंकज व्यास, जयप्रकाश उपाध्याय, श्याम सिंह नेगी, खड़क सिंह बगलवाल जिला महामंत्री उत्तम बिष्ट विक्की बोरा, रवि वाल्मीकि, मोहन सिंह नेगी, मोहन भाटिया, भुवन सिंह बिष्ट, राजीव लोचन, मदन सिंह मेर, रवि बोरा, पुष्कर सिंह बिष्ट, चंदन सिंह, अशोक बोरा, महेंद्र पाल सहित सभी पदाधिकारियों ने तारा सिंह नेगी को कालाढूंगी से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर ख़ुशी जाहिर की है. सभी ने बधाई देते हुए एकजुट होकर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया.





