ऋषिकेश :डॉ विनोद जुगलान नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हुए  “नगर गौरव सम्मान” से सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जनजागरुकता के लिए मिला विशिष्ट प्राइड ऑफ द सिटी अवॉर्ड नीरजा गोयल को 
ऋषिकेश :  नगर निगम ऋषिकेश में आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य कार्य क्रम में नगर निगम ने अपने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ जुगलान को समाज में स्वच्छता के प्रति विशिष्ट जनजागरुकता लाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए क्रमशः अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान, एवं अंतर्राष्ट्रीय पैरा ओलम्पिक खिलाड़ी डॉ नीरजा गोयल को प्राइड ऑफ द सिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया। डॉ नीरजा गोयल को सामाजिक चेतना रोटी बैंक का निर्बाध संचालन करने सामाजिक कार्यों स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण अभियान में सहयोग प्रदान करने के लिए दिया गया।
यह सम्मान नगर निगम के महापौर शम्भू पासवान एवं मुख्य नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल द्वारा देते हुए अपने दोनों स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर को पुष्प गुच्छ पुष्प माला और उत्तरीया अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान पत्र प्रदान किया गया।साथ ही नगर निगम महापौर एवं मुख्य नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के आश्रितों, भारतीय सेना के बलिदानी सैनिकों के परिजनों एवं नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया।सम्मान पाने गणमान्य व्यक्तियों में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पुरुषोत्तम दत्त रतूड़ी की बेटी पूर्व शिक्षिका शीला रतूड़ी,अमर सेनानी प्रदीप सिंह रावत के पिता सेवा निवृत्त सूबेदार मेजर कुंवर सिंह, अमर सेनानी मनीष थापा के भाई मनोज थापा,नगर निगम पार्षद पूर्व सैनिक वीरेंद्र सिंह रमोला प्रमुख रहे।इस अवसर पर नगर निगम की उप आयुक्त अंकिता जोशी,सहायक नगर आयुक्त चन्द्र कांत भट्ट,नगर निगम ऋषिकेश के पार्षद गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के पश्चात श्रीभरत मंदिर इण्टर कालेज  एनसीसी छात्र छात्राओं द्वारा नगर निगम कार्यालय से त्रिवेणी घाट तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त (SNA) चन्द्र कांत भट्ट द्वारा किया गया।
ALSO READ:  UK : मधुबन आश्रम में श्री जन्माष्टमी पर्व पर समूह गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं हुई आयोजित, संतों ने भी दिया आध्यात्मिक ज्ञान
Ad

Related Articles

हिन्दी English