ऋषिकेश : टीवी चैंपियन बेटियों ने SDRF व पुलिस कर्मियों को बांधा रक्षासूत्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: सेक्शन फॉर एडवांसमेंट आफ सोसाइटी (आस) की और नंदा तू राजी खुशी रैया अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में टीवी चैंपियन बालिकाओं ने पुलिस तथा एसडीआरएफ के जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।

मंगलवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में एक्शन फॉर एडवांसमेंट आफ सोसायटी की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे तथा एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण के साथ पुलिस तथा एसडीआरएफ के जवानों पर, क्षय रोग पर विजयी प्राप्त का चुकी बालिकाओं ने राखी बांधकर उनकी सुरक्षा तथा मंगल की कामना की। आस फाउंडेशन की सचिव हेमलता की बहन ने कहा की आस फाउंडेशन वर्ष 2013 से टीवी पीड़ितों के लिए कम कर रही है। जिसके तहत टीबी संक्रमितों को पोषाहार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें मानसिक रूप से सक्षम बनाकर टीवी से मुक्ति की ओर ले जाने का काम किया जा रहा है।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में हेल्थ कैंप आयोजित, करीब 1200 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं व चिकित्सकीय परामर्श का लिया लाभ

उन्होंने बताया कि संस्था कम्युनिटी इंगेजमेंट के माध्यम से टीबी पीड़ितों को पोषाहार उपलब्ध कराने का काम कर रहा है। अब तक सैकड़ो टीबी पीड़ित, बीमारी से मुक्त होकर संस्था में स्वयंसेवक के रूप में कम कर रही है। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने संस्था के कार्यों की सराहना की। एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने कहा की टीवी संक्रमण से जूझ रही बेटियों को जीवन प्रदान करने तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संस्था अभूतपूर्व कार्य कर रही है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश चन्द्रेश्वर नगर में 40वाँ विश्वकर्मा पूजन समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

इस अवसर पर टीबी उन्मूलन अभियान हरिद्वार के जिला समन्वयक अनिल नेगी, पूनम मैठाणी, स्वयंसेवक पारुल, रश्मि, लक्ष्मी, संगीता, आभास, उपासना, सविता, टीना, हिमांशु, कल्पना, खुशी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English