कीमत “100 करोड़” रुपये…इनके पास है अब देश का पहला “लग्जरी हेलीकॉप्टर”, रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

तिरुवनंतपुरम/दिल्ली : 100 करोड़ का हेलीकाप्टर…हवाई जहाज नहीं हेलीकाप्टर की बात कर रहे हैं.जी हाँ, हेलीकाप्टर. भारत में पहला लक्जरी हेलीकाप्टर है. कीमत 100 करोड रुपये केवल.दरअसल, केरल का ग्रुप है यह नाम है आरपी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन बी. रवि पिल्लई इसके मालिक हैं. उन्होंने खुद को रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया है क्योंकि वे 100 करोड़ रुपये की कीमत वाले एयरबस एच 145 हेलीकॉप्टर के पहले भारतीय मालिक बन गए हैं. 68 वर्षीय अरबपति वर्तमान में 2.5 बिलियन डॉलर के मालिक हैं और उनकी विभिन्न कंपनी में लगभग 70,000 कर्मचारी हैं और यूएई से बाहर काम करते हैं और मध्य पूर्व के सभी देशों में उनका काम चलता है. अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर जिसमें सभी लेटेस्ट सुरक्षा विशेषताएं हैं, सात यात्रियों और पायलट को ले जाने में सक्षम होगा.

ALSO READ:  UK : नौकरी छोड़ी, सिलबट्टा थामा और पहाड़ी स्वाद को बना दिया पहचान: हरीश बिष्ट की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी

आरपी ग्रुप के एक अधिकारी की मानें तो “हेलीकॉप्टर का लेटेस्ट जोड़ उनकी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने जा रहा है क्योंकि उनके पास राज्य भर में कई लग्जरी होटल हैं और इसका इस्तेमाल राज्य के पर्यटन स्थलों में अपने मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए किया जाएगा. अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर जिसमें सभी लेटेस्ट सुरक्षा विशेषताएं हैं, सात यात्रियों और पायलट को ले जाने में सक्षम होगा”. हेलीकॉप्टर समुद्र तल से 20,000 फीट की ऊंचाई से भी उतरने और टेकऑफ करने में सक्षम है. पिल्लई को उनकी चैरिटी गतिविधियों और राजनीतिक दलों के शीर्ष राजनीतिक नेताओं के साथ निकटता के लिए भी जाना जाता है.

ALSO READ:  UK : नौकरी छोड़ी, सिलबट्टा थामा और पहाड़ी स्वाद को बना दिया पहचान: हरीश बिष्ट की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English