यूपी : सुल्तानपुर में अंगूठे के क्लोन से पकड़ा गया ट्रेनिंग ले रहा एक प्रशिक्षु एसआई…हुआ केस दर्ज

बोर्ड के सीओ की तहरीर पर ट्रेनिंग ले रहे एस आई के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

 

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTS) सुल्तानपुर में अंगूठे के क्लोन से एक प्रशिक्षु पकड़ा गया है। जिसके बाद समूचे तंत्र में हड़कंप मच गया है। वही भर्ती बोर्ड के सीओ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में कोतवाली नगर में केस दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 में भर्ती हुई। मथुरा जिले के थाना मोहझील ग्राम गढ़ी सामंता निवासी ध्रुव चौधरी का इसमें चयन हुआ था। अमहट स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में ध्रुव चौधरी (Sub Inspector) की 4 महीने से ट्रेनिंग ले रहा था। इस बीच हाईकोर्ट ने ट्रेनिंग ले रहे सभी प्रशिक्षुओं के कागजात और बायोमीट्रिक जांच के आदेश दे दिए। ट्रेनिंग में शामिल अधिकारियों का तर्क है कि इस पर ध्रुव बीमारी का बहाना बनाकर घर चला गया। फिर मुख्य परीक्षा उसने जिस व्यक्ति से दिलाई थी उसका बायोमीट्रिक क्लोन बनवाकर अंगूठे पर लगा लिया और लौटकर ट्रेनिंग सेंटर पहुंचा।

ALSO READ:  UK : बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, सिर और पेट में मारी गोलियां

सीओ मो. असगर ने बताया  कि 7 जुलाई को बायोमीट्रिक जांच हो रही थी। भर्ती कराने वाली कंपनी के अधिकारी और मुझे ध्रुव पर संदेह हुआ। अंगूठा खुरचवाया तो क्लोन उतर गया। फिर मिलान किया तो मूल अंगूठे से उसके निशान नहीं मिला। हमने उसको गिरफ्तार करवाया और उसके खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी। जिस पर धोखाधड़ी, कूटरचना समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। सीओ पुलिस भर्ती बोर्ड मो. असगर ने ये भी बताया कि ट्रेनिंग ले रहे सभी एसआई की जांच की गई है। आरोपी ध्रुव का नाम पुलिस प्रशिक्षण से हटा दिया गया है।

ALSO READ:  UK :दून में प्रेम में धोखा खाई मालिया रहमान ने वारदात को अंजाम दिलवाया, एक बदमाश को लगी गोली

मामले पर एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। साथ ही सर्विलांस टीम समेत दो टीमें मामले की छानबीन में लगाई गई हैं। ऐसा लग रहा है कि इस मामले का कनेक्शन दूसरे प्रदेशों से भी जुड़ा है। जांच पूरी होते ही रैकेट सामने आ जाएगा।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English