PB :लुधियाना में 11 दिवसीय योग साधना एवं जनकल्याण शिविर का शंखनाद के साथ शुभारम्भ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • परम पूज्य जगद्गुरु देवदत्तियानन्द सरस्वती जी महाराज, अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक योगाचार्य ओम योगी विशाल भारद्वाज एवं जयप्रकाश शर्मा ने किया दीप प्रज्वलन
लुधियाना/पंजाब :श्री दण्डी स्वामी धर्म संघ संस्कृत महाविद्यालय, लुधियाना में 11 दिवसीय योग साधना एवं जनकल्याण शिविर का शुभारम्भ श्रद्धा, उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ परम पूज्य जगद्गुरु देवदत्तियानन्द सरस्वती जी महाराज, अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक योगाचार्य ओम योगी विशाल भारद्वाज एवं जयप्रकाश शर्मा जी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात योगाचार्य ओम योगी विशाल भारद्वाज जी ने शंखनाद कर शिविर का विधिवत शुभारम्भ किया।इस अवसर पर लुधियाना के नागरिकों, ब्रह्मचारियों एवं योग साधकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। शिविर का मुख्य उद्देश्य योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से समाज में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

ALSO READ:  UK: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज में किया रावण दहन

शिविर के अंतर्गत योगाचार्य ओम योगी विशाल भारद्वाज जी द्वारा ब्रह्मचारियों के लिए विशेष योग कक्षाओं एवं अध्ययन सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इन सत्रों में योग के सिद्धांतों, स्वस्थ जीवनशैली, शरीर को स्वस्थ रखने के उपायों, नियमित दिनचर्या तथा योग के व्यावहारिक महत्त्व के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अनुशासित, संतुलित एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

ALSO READ:  UK : राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पहुंची हॉस्पिटल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य का हाल जानने

योग शिविर का समय: प्रातःकालीन सत्र सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र शाम 5:00 से 7:00 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।आयोजकों ने लुधियाना के समस्त नागरिकों एवं योगप्रेमियों से शिविर में भाग लेकर योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

संदेश: “स्वस्थ शरीर, शांत मन और आध्यात्मिक उन्नति — यही योग साधना का मूल उद्देश्य है।” 
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English