पटियाला में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, हाथ में टैटू, नाम लिखा नेहा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

पंजाब के पटियाला में एक युवती की लाश नीले ड्रम के अंदर मिली है। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मामला रेलवे कॉलोनी के पास का है। एक ड्रम मिलने की सूचना पुलिस को मिली जिसमें आशंका जताई गई कि इसके अंदर लाश हो सकती है। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ड्रम को खोलकर देखा तो उसके अंदर से एक युवती की लाश मिली। उसकी  उम्र लगभग 15 से 25 के बीच बताएं गई ।युवती के एक हाथ में नेहा नाम का टैटू है और दूसरे हाथ में दिल बना हुआ है। पुलिस के मुताबिक युवति गोपाल नगर की रहने वाली है।

ALSO READ:  UK : नैनीताल में कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में

घटना मंगलवार की है।  फिलहाल इस मामले पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी गुरविंदर सिंह के मुताबिक पीसीआर को सूचना मिली थी कि एक ड्रम पड़ा हुआ है और उसके अंदर लाश होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को प्राप्त किया और कब्जे में लेकर अग्रिम विधि कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

हिन्दी English