पौड़ी :मानवाधिकार आयोग के विशेष संपर्ककर्ता अशोक कुमार वर्मा तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर, वाल संप्रेक्षण ग्रह तथा विकास भवन सभागार का निरीक्षण किया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : मानवाधिकार आयोग के विशेष संपर्ककर्ता अशोक कुमार वर्मा तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर हैं। उन्होंने आज वाल संप्रेक्षण ग्रह तथा विकास भवन सभागार का निरीक्षण किया। बाल संप्रेक्षण ग्रह में उन्होंने बच्चों के रहन-सहन तथा उनको प्रदान की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त की। उसके पश्चात उन्होंने विकासभवन का निरीक्षण करते हुए पुलिस विभाग, जेल अधीक्षक, समाज कल्याण, राजस्व, जिला प्रोबेशन विभाग व संबंधित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेते हुए मानवाधिकार से संबंधित मामलों की जानकारी ली।

ALSO READ:  यूपी : सुल्तानपुर में उप निबंधन कार्यालय के सामने समस्त दस्तावेज लेखक बैठे धरने पर

आयोजित बैठक में उन्होंने जनपद में किसी भी विभाग में मानवाधिकार के उल्लंघन से संबंधित कोई भी ममला लंबित नहीं पाया। उन्होंने खांडयूसैंण स्थित कारागार में विचाराधीन कैदियों तथा जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में सन्तुष्टी व्यक्त की। उन्होंने रेगुलर पुलिस(नागरिक पुलिस) व राजस्व पुलिस के साथ ही समाज कल्याण से संबंधित मामलों की भी जानकारी ली। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति व जनजाति के उत्थान को समर्पित विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों का समुचित लाभ देना सुनिश्चित करें।

ALSO READ:  यूपी : सुल्तानपुर में उप निबंधन कार्यालय के सामने समस्त दस्तावेज लेखक बैठे धरने पर

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा, जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, जेल अधीक्षक डीपी सिन्हा, नगर पालिका ईओ प्रदीप बिष्ट सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English