टिहरी के मंथल नंदगांव में मकान ढहा, बुजुर्ग महिला घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी : राज्य में लगातार बारिश के चलते अब अलग अलग जगहों से इसका असर देखने को मिल रहा है ऐसे में टिहरी जिले  में घर तो ढहा ही साथ ही बुजुर्ग महिला को चोट भी काफी लगी है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, टिहरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्रात: लगभग 10:45 बजे तहसील जाखणीधार के अन्तर्गत ग्राम मंथल, नंदगांव में 1 आवासीय भवन क्षतिग्रस्त से 1 महिला के आंशिक रूप से दबने की सूचना प्राप्त हुई। महिला को ग्रामीणों द्वारा तुरंत ही सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ALSO READ:  UK: ड्रग फ्री उत्तराखंड : ANTF ने तोड़े नशा तस्करों के नेटवर्क,जानें

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते एसडीएम टिहरी, जाखणीधार राजस्व टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया है। तत्पश्चात घायल महिला मुन्नी देवी पत्नी स्व. सुंदरू, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम मंथल, तहसील जाखणीधार को जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया है। महिला के कंधे और सर पर चोटें आई है, महिला खतरे से बाहर हैं।
जिला अस्पताल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने घायल महिला का हालचाल जाना तथा संबंधित डॉक्टर को महिला को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने को कहा। इस दौरान एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह सहित डॉक्टर मौजूद रहे।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में हेल्थ कैंप आयोजित, करीब 1200 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं व चिकित्सकीय परामर्श का लिया लाभ

दूसरी घटना में देवप्रयाग के समीप मुरारीनगर के पास स्कूटी दुघर्टनाग्रस्त हो गयी,जिसमें चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गयी। मृतक का नाम रमेश कुमार यादव पुत्र नागेश्वर चौधरी निवासी नरहट गांव, पोस्ट सुरवाला थाना जेबी नगर, करवारा बिहार है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English