ऋषिकेश : कॉलेज परिसर में NSUI ने कराया फॉगिंग व सफाई अभियान

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : कॉलेज परिसर में साफ-सफाई एवं मच्छरों से बचाव को लेकर मंगलवार को ऋषिकेश NSUI की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। नगर निगम ऋषिकेश के सहयोग से सम्पूर्ण कॉलेज परिसर में फॉगिंग एवं कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। साथ ही परिसर में विभिन्न स्थानों पर जमा गंदगी एवं कूड़े-कचरे को भी साफ कराया गया।
NSUI महानगर अध्यक्ष व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने बताया कि पिछले कुछ समय से कॉलेज परिसर के कई स्थानों पर गंदगी जमा होने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा था। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छ वातावरण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम से समन्वय कर फॉगिंग और सफाई अभियान कराया गया।
छात्र नेता रेहन बंदोलिया ने बताया कि छात्रहित केवल ज्ञापन और विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना भी संगठन की जिम्मेदारी है। संगठन ने कॉलेज प्रशासन से परिसर की नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।छात्र नेता मानव रावत और उदित झा ने कहा कि छात्रों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन के सामने भी आवाज बुलंद की जाएगी। संगठन ने नगर निगम का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।इस मौके पर मानसी सती, शिवानी नेगी, सृष्टि रमोला, प्रिया बर्थवाल, दीपक कुशवाहा, ऋषि शुक्ला आदि साथी उपस्थित रहे।।



