MP : श्री महाकालेश्वर मंदिर (महाकाल) में अब भक्तों को निशुल्क प्रसाद वितरण होगा आज से

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
उज्जैन: (आर सोनी) खबर महाकाल के दरबार से है…अब भक्तों को रोज निशुल्क प्रसाद वितरण होगा.  बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंध समिति एक नई सुविधा शुरू करने जा रही है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को प्रतिदिन नि:शुल्क प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार, यह व्यवस्था शुक्रवार से शुरू होगी।मंदिर प्रबंध समिति की उप प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में अब आम दर्शनार्थियों को रोजाना प्रसाद देने का निर्णय लिया गया है।दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो प्रमुख निकास द्वारों पर प्रसाद वितरण केंद्र बनाए जाएंगे। यहां पैकेट के रूप में सूखा प्रसाद दिया जाएगा।
प्रसाद के पैकेट में चने, चिरौंजी और रेवड़ी शामिल होंगे। पैकेट में प्रसाद दिए जाने से श्रद्धालु इसे आसानी से अपने साथ ले जा सकेंगे।मंदिर समिति के मुताबिक, प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना और भगवान महाकालेश्वर को नैवेद्य एवं भोग अर्पित करने के बाद प्रसाद वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद दर्शन कर बाहर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। महाकाल मंदिर में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में रोजाना नि:शुल्क प्रसाद वितरण की यह व्यवस्था दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए दर्शन के साथ प्रसाद प्राप्त करने का एक अतिरिक्त माध्यम बनेगी।

Related Articles

हिन्दी English