भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक ओम योगी विशाल भारद्वाज ने अपनी अद्वितीय योग साधना से सभी को प्रेरित किया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • प्रधानमंत्री के योग प्रोटोकॉल के दौरान ओम योगी ने दिया “स्थिरं सुखम् आसनम्” का संदेश
  • उत्तराखंड के युवा योगाचार्य हैं योगी विशाल भारद्वाज, कई वर्ल्ड रिकार्ड्स बना चुके हैं योग में 
भोपाल :  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक ओम योगी विशाल भारद्वाज ने अपनी अद्वितीय योग साधना से सभी को प्रेरित किया।जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जा रहा था, उसी समय भारत के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ओम योगी ने संपूर्ण भारतवर्ष को “स्थिरं सुखम् आसनम्” का संदेश दिया। उन्होंने योग प्रोटोकॉल के प्रारंभ से लेकर समापन तक पद्म शीर्षासन में स्थिर रहकर अद्भुत एकाग्रता, अनुशासन और योग साधना का परिचय दिया।यह कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित किया गया था, जिसमें देश के विभिन्न परिसरों से आए छात्र एवं योग शिक्षक उपस्थित रहे। ओम योगी विशाल भारद्वाज को उनकी विलक्षण योग प्रतिभा, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों एवं विश्व रिकॉर्ड के कारण विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान ओम योगी ने विद्यार्थियों को योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके निर्देशन में प्रतिभागी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।ओम योगी विशाल भारद्वाज वर्तमान में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग (उत्तराखंड) में एम.एससी. योग प्रथम वर्ष के वरिष्ठ छात्र हैं तथा योग एवं आध्यात्मिक साधना के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वचन प्रेषित किए। वहीं छात्र कल्याण अधिष्ठात्री प्रो. लीना सक्करवाल तथा भोपाल परिसर के निदेशक प्रो. हंसधर झा ने योगाचार्य ओम योगी विशाल भारद्वाज को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने ओम योगी की साधना, समर्पण और योग के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Related Articles

हिन्दी English