UK : भाजपा के  बरिष्ठ नेता डॉ ढाल सिंह बिसेन देवभूमि उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : भाजपा के  बरिष्ठ नेता डॉ ढाल सिंह बिसेन देवभूमि उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त किये गए हैं।

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर को छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल की घोषणा की।ढाल सिंह बिसेन वर्ष 2019 में बालाघाट लोकसभा सीट से भाजपा सांसद चुने गए थे। इससे पहले वे 1990, 1993, 1998 और 2003 में चार बार विधायक निर्वाचित हुए और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

ALSO READ:  UK : प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं

लंबे राजनीतिक अनुभव के बाद अब उन्हें संवैधानिक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर के बाद सिवनी जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है। राष्ट्रपति भवन के आदेश के अनुसार, उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।

Related Articles

हिन्दी English