टिहरी : जिले के अलग-अलग स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स अब पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में पाएंगे ट्रेनिंग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी गढवाल : जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों में 31 यूके एनसीसी बटालियन हरिद्वार के एएनओ और परेड इंस्ट्रक्टर स्टाफ द्वारा एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार नई टिहरी के एएनओ राजीव उनियाल ने कहा है कि एनसीसी कैडेट्स का अक्टूबर माह में पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें हेडक्वार्टर द्वारा आवंटित संख्या के अनुरूप टिहरी जिले से एनसीसी कैडेट प्रतिभाग करेंगे।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

31 यूके एनसीसी बटालियन हरिद्वार द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न इंटर कॉलेजों में एएनओ और परेड इंस्ट्रक्टर स्टाफ द्वारा एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के तहत नई टिहरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार में 14 से 18 सितंबर तक एएनओ राजीव उनियाल और परेड इंस्ट्रक्टर स्टाफ द्वारा एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी से परिचय करवाते हुये मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट वेपन, ड्रिल वेटल क्राफ्ट आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स सुधांशु डोभाल, कौशिक चौहान, रवि कुमार, कपिल, अंशुल, अखिल चौहान, दिवाकर देव, आंचल, प्रिया, स्नेहा, अंशिका, ऐलेना, पायल, भूमिका, हेमा और साक्षी आदि ने जोश और उत्साह के साथ परेड सहित प्रशिक्षण की सभी गतिविधियों में भाग लिया।

ALSO READ:  ऋषिकेश में बस अड्डा और छोटी सब्जी मंडी से दो गिरफ्तार शराब के साथ

इस दौरान एएनओ राजीव उनियाल ने बताया कि 31यूके एनसीसी बटालियन हरिद्वार द्वारा आगामी 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक एनसीसी कैडेट्स के लिए पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जनपद टिहरी गढ़वाल के एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग करेंगे।

Related Articles

हिन्दी English