मुनि की रेती : नवनियुक्त EO अंकिता जोशी हुई नाराज गन्दगी देखकर, कार्यदाई संस्था को नोटिस जारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती : पूर्णानंद घाट में कार्यदाई संस्था की देखरेख में संचालित हो रहे शौचालय में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर ना पाए जाने पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने कड़ी नाराजगी जताई। जिसके बाद उन्होंने सम्बन्धित संस्था को तत्काल कारण बताओ नोटिस भेजा और संतोषजनक जवाब ना मिलने पर कार्यवाही हेतु चेताया।नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में अधिशासी अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद ईओ अंकिता जोशी एक्शन मोड में आ गई है। इसके तहत शुक्रवार को उन्होंने निकाय क्षेत्रान्तर्गत डोर टू डोर डस्टबीन वितरण कार्यक्रम का शीशम झाड़ी में विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने निकाय के एमआरएफ सेंटरों में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्थाओं और गंगा घाटों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा घाटों में लगे चेंजिंग रूमों में स्वच्छता संदेश लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मधुबन आश्रम के समीप हाइटेक स्मार्ट टॉयलेट और पूर्णानंद घाट के समीप टॉयलेट में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्णानंद घाट के समीप टॉयलेट में दुर्गंध आने और बेहतर सफाई व्यवस्था ना होने, सेनेट्री नैपकिन वेंडिग मशीन बंद होने एवं शिकायत रजिस्टर ना होने पर उन्होंने कड़ी नारजगी जताई और टॉयलेट का संचालन कर रही संस्था को तत्काल कारण बताओ नोटिस भेजा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पूर्णानंद घाट के समीप टॉयलेट में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया था, जिसमें बेहतर सफाई व्यवस्था ना पाए जाने पर टॉयलेट का संचालन कर रही संस्था को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है, संतोषजनक जवाब ना मिलने पर कार्यालय स्तर से नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मौके पर सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर बाबू सिंह आदि मौजूद थे।
ALSO READ:  देहरादून  :  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने   भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया

Related Articles

हिन्दी English