UP : थार जीप दुर्घटनाग्रस्त, 3 दोस्तों की गई जान, आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सहारनपुर में डिवाइडर से टकराई थार,तीन दोस्तों की मौत,दो गंभीर घायल
  • दशहरे पर आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे पांच दोस्त, मृतकों में एक इकलौता बेटा भी शामिल

सहारनपुर में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों दोस्त दशहरे की छुट्टियों में आगरा से थार गाड़ी में सवार होकर मसूरी घूमने जा रहे थे। इसी दौरान नागल थाना क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ALSO READ:  UP :10 लाख की लूट की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में झूठी निकली वारदात

हादसे में साहिल तिवारी (25), राहुल कुमार सिंह (25) और सक्षम गौतम (22) की मौत हो गई। वहीं, सचिन और हेमंत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। घायलों को सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका उपचार चल रहा है।

*बेटों के शव देखकर बिलख पड़े पिता-बोले-मना किया था की मत जाना*

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। राहुल सिंह और सक्षम गौतम के पिता पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। वहां बेटों के शव देखकर दोनों फूट-फूटकर रोने लगे। हादसे ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ALSO READ:  UP :10 लाख की लूट की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में झूठी निकली वारदात

*साहिल था परिवार का इकलौता बेटा*

हादसे में जान गंवाने वाला साहिल तिवारी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता बीएसएफ में तैनात हैं और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग बेंगलुरु में है। साहिल दिल्ली में अपनी मां और बहन के साथ रहता था। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिजन सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

दशहरे की छुट्टियों में घूमने निकले पांच दोस्तों का सफर इस दर्दनाक हादसे के साथ खत्म हो गया। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English