UK : उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) की 7 दिवसीय उत्तराखंड उत्थान जात्रा का समापन हुआ हल्द्वानी में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी :  उत्तराखंड क्रांति दल की 7 दिवसीय उत्तराखंड उत्थान जात्रा का समापन आज 17 अक्टूबर को पर्वतीय उत्थान मंच हल्द्वानी में सम्पन्न हुआ। जात्रा कुमाऊं संभाग की सभी विधान सभा क्षेत्रों से केंद्रीय अध्यक्ष  सुरेंद्र कुकरेती,    काशी सिंह ऐरी,  डॉ नारायण सिंह जंतवाल,   पुष्पेश त्रिपाठी  के नेतृत्व में निकली गई। जात्रा को भरपूर जनसमर्थन प्राप्त हुआ, और जनता इस बार मन बना चुकी है कि उत्तराखंड को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त कर राज्य के उत्थान को सुनिश्चित करना है। जागेगा उत्तराखंड, जीतेगा उत्तराखंड।

ALSO READ:  UK :हल्द्वानी की प्राचीन रामलीला में हुआ धनुष यज्ञ,  धूमधाम से निकली श्रीराम बारात

उत्तराखंड उत्थान जात्रा के लिए समन्वयएवं प्रबंधन समिति केपदाधिकारी को सम्मानित किया गया। समिति के सदस्य डॉक्टर सुरेश नेगी के दिशा निर्देशन में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान कुमाऊं प्रभारी बहादुर सिंह रावत सह प्रभारी राजीव लोचन केंद्रीय सचिव श्याम सिंह नेगी केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट अमर सिंह बिष्ट रवि बोरा पुष्कर सिंह बिष्ट चंदन सिंह खुशाल बिष्ट पुरी यात्रा में शामिल रहे। यात्रा समापन समारोह में सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK : प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English