UK : होटल सदमार्ग परिवार में छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार ऋषिकेश का मामला

ADVERTISEMENTS
- होटल में चल रहे जुए का भंडाफोड़, जुआ खेलते हुए 10 अभियुक्त गिरफ्तार ₹2,80,130/- नकद व 208 ताश के पत्ते बरामद
*************************************
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा दिनांक 17.10.2026 को होटल चेकिंग के दौरान गुमानीवाला स्थित होटल सदमार्ग परिवार के कमरा नंबर 102 में जुआ खेल रहे 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
——————————————–
दिनांक 17.10.2026 को पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आकस्मिक होटल चेकिंग के दौरान गुमानीवाला, श्यामपुर क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान होटल सदमार्ग परिवार में होटल प्रबंधक/रिसेप्शनिस्ट से वार्ता कर रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा कमरों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान होटल के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 102 में शोरगुल होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कमरे के अंदर 10 व्यक्ति गोल घेरा बनाकर बैठे हुए थे तथा उनके बीच ताश के पत्ते एवं नकदी रखी हुई थी। मौके पर सभी व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद अभियुक्त -1-रविन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व0 मेहताब सिंह रावत, निवासी ग्राम चोरखेड़ा, बीरोंखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी नौटियाल का मकान, पशुलोक विस्थापित, लक्ष्मी नारायण मंदिर वाली गली, ऋषिकेश, उम्र 34 वर्ष,2-अभिषेक रौतेला पुत्र महिपाल सिंह रौतेला, निवासी लक्ष्मण झूला रोड, गली नंबर 6, ऋषिकेश, उम्र 26 वर्ष।,3-मनोज पुत्र राय सिंह, निवासी गुमानीवाला, गली नंबर 15, ऋषिकेश, उम्र 33 वर्ष।
4-संजय प्रजापति पुत्र स्व0 ऋषिराम, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, गली नंबर 18, ऋषिकेश, उम्र 32 वर्ष।
5-कमल प्रजापति पुत्र सुनील कुमार, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, गली नंबर 18, ऋषिकेश, उम्र 25 वर्ष।
6-अजय प्रजापति पुत्र गेंदा लाल, निवासी वीर सिंह के पास, आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश, उम्र 32 वर्ष।
7-शंकर प्रजापति पुत्र हप्पू प्रजापति, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश, उम्र 28 वर्ष,8-मोहित पुत्र स्व0 सतीश कुमार, निवासी शिवा एनक्लेव, भरत विहार, गली नंबर 4, ऋषिकेश, उम्र 31 वर्ष।,9-ऋषि पुत्र स्व0 ज्ञानचन्द, निवासी चन्द्रेश्वर नगर, वार्ड नंबर 1, ऋषिकेश, उम्र 45 वर्ष,10-सुल्तान सिंह पुत्र स्व0 गंगा सिंह, निवासी मंशा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 53 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से अभियुक्तगण के कब्जे से जुए की फड़ पर रखे कुल 208 अदद ताश के पत्ते तथा ₹2,80,130/- नकद बरामद किए गए। बरामद ताश के पत्तों एवं नकदी को नियमानुसार कब्जे पुलिस लेकर सीलबंद किया गया। अभियुक्तगण की जामा तलाशी में विभिन्न कंपनियों के कुल 11 मोबाइल फोन भी बरामद हुए। उक्त संबंध में कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 542/2026, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
***********************
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम-पता
***********************
1-रविन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व0 मेहताब सिंह रावत, निवासी ग्राम चोरखेड़ा, बीरोंखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी नौटियाल का मकान, पशुलोक विस्थापित, लक्ष्मी नारायण मंदिर वाली गली, ऋषिकेश, उम्र 34 वर्ष।
2-अभिषेक रौतेला पुत्र महिपाल सिंह रौतेला, निवासी लक्ष्मण झूला रोड, गली नंबर 6, ऋषिकेश, उम्र 26 वर्ष।
3-मनोज पुत्र राय सिंह, निवासी गुमानीवाला, गली नंबर 15, ऋषिकेश, उम्र 33 वर्ष।
4-संजय प्रजापति पुत्र स्व0 ऋषिराम, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, गली नंबर 18, ऋषिकेश, उम्र 32 वर्ष।
5-कमल प्रजापति पुत्र सुनील कुमार, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, गली नंबर 18, ऋषिकेश, उम्र 25 वर्ष।
6-अजय प्रजापति पुत्र गेंदा लाल, निवासी वीर सिंह के पास, आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश, उम्र 32 वर्ष।
7-शंकर प्रजापति पुत्र हप्पू प्रजापति, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश, उम्र 28 वर्ष।
8-मोहित पुत्र स्व0 सतीश कुमार, निवासी शिवा एनक्लेव, भरत विहार, गली नंबर 4, ऋषिकेश, उम्र 31 वर्ष।
9-ऋषि पुत्र स्व0 ज्ञानचन्द, निवासी चन्द्रेश्वर नगर, वार्ड नंबर 1, ऋषिकेश, उम्र 45 वर्ष।
10-सुल्तान सिंह पुत्र स्व0 गंगा सिंह, निवासी मंशा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 53 वर्ष।
———————-
बरामद माल का विवरण—
———————–
1-नकदी ₹2,80,130/-।
2-ताश के पत्ते कुल 208 अदद (52-52 पत्तों के 4 सेट)।
3-विभिन्न कंपनियों के कुल 11 मोबाइल फोन, जामा तलाशी में बरामद।
———————
पुलिस टीम का विवरण—
1-प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिह बिष्ट
2-व0उ0नि0 नवीन जोशी
3-उपनिरीक्षक सुमित चौधरी, चौकी श्यामपुर, कोतवाली ऋषिकेश।
4-अपर उपनिरीक्षक मनोज रावत।
5-अपर उपनिरीक्षक मनीष पंवार।
6-कांस्टेबल 89 संदीप भट्ट।
7-कांस्टेबल 124 अशोक कुमार।
8-कांस्टेबल 05 तेज सिंह।
9-कांस्टेबल 788 दिनेश मेहर।





