दिल्ली में ऋषिकेश के ‘शर्मा कैटरर्स एंड इवेंट प्लानर’ को दिया बेस्ट कैटरर्स का अवार्ड, जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका ऋषिकेश का नाम: मशहूर शेफ संजीव कपूर ने ‘शर्मा कैटरर्स एंड इवेंट प्लानर’ को दिया बेस्ट कैटरर्स का अवार्ड

​ऋषिकेश / नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मयूर विहार स्थित ‘होटल हॉलिडे इन’ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समारोह ‘इंडियाज मोस्ट प्रॉमिसिंग कुलिनरी एंड कैटरिंग अवार्ड्स – 2026’ में ऋषिकेश के प्रमुख संस्थान ‘शर्मा कैटरर्स एंड इवेंट प्लानर?’ ने सफलता का परचम लहराया है। देशभर से चुनिंदा प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पूरे उत्तराखंड राज्य से मात्र 3 लोगों का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हुआ, जिनमें से ऋषिकेश के ‘शर्मा कैटरर्स’ प्रमुख रहे।समारोह में भारत के मशहूर सेलिब्रिटी शेफ एवं पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित शेफ संजीव कपूर ने ‘शर्मा कैटरर्स एंड इवेंट प्लानर’ को ‘बेस्ट कैटरर्स इन ऋषिकेश’ (Best Caterers in Rishikesh) के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा। यह कार्यक्रम ‘मेरिट अवार्ड्स एंड मार्केट रिसर्च। प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा आयोजित किया गया था।

ALSO READ:  UK:किराये के कमरे में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

​कड़ी मेहनत, संघर्ष और यादों का स्वाद:
इस राष्ट्रीय सम्मान पर भावुक होते हुए संस्थान के संचालक ने कैटरिंग व्यवसाय के पीछे के अदृश्य परिश्रम को साझा किया। उन्होंने कहा, “कैटरिंग का काम सिर्फ खाना पकाना नहीं, बल्कि लोगों के शुभ अवसरों में खुशियां घोलना और उनकी जिंदगी भर की यादों का हिस्सा बनना है। इस उपलब्धि के पीछे लाल-गर्म भट्टी के सामने घंटों खड़े रहने का संघर्ष, दिन-रात का कड़ा परिश्रम और बिना थकान देखे लगातार काम करने का जुनून है। जब किसी परिवार के खुशियों के पल हमारे परोसे स्वादिष्ट खाने से यादगार बन जाते हैं, तो हमारी सारी थकावट दूर हो जाती है।”

ALSO READ:  UK: मंत्री कैड़ा ने बागेश्वर मै बहुउद्देशीय शिविर में सुनी जनता की समस्या अधिकारियो को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

​पिता, टीम और ग्राहकों को दिया श्रेय: उन्होंने आगे कहा, “इस बड़ी सफलता का संपूर्ण श्रेय मेरे पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री भगवान शर्मा जी के आशीर्वाद, हमारी कैटरिंग टीम और स्टाफ के अथक परिश्रम, तथा हमारे आदरणीय ग्राहकों को जाता है। ग्राहकों ने जिस अटूट विश्वास के साथ हमें अपनी खुशियों की जिम्मेदारी सौंपी, उसी भरोसे ने आज हमें इस राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है।” संस्थान ने दोहराया कि पद्म श्री शेफ संजीव कपूर से मिला यह सम्मान पूरे ऋषिकेश का सम्मान है और वे भविष्य में भी शुद्धता, स्वाद और बेहतरीन सेवा की इस परंपरा को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस उपलब्धि पर ऋषिकेश के स्थानीय व्यवसायियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई व शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English