जौलीग्रांट : उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पहुंचे देहरादून, जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर कोंग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

जौलीग्रांट : बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव का कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता के बाद अब पूरे देश में जहां जहां भारत जोड़ो यात्रा नहीं पहुँच पाई वहाँ पर 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाये जायेंगे उसी के तहत उत्तराखण्ड प्रदेश में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश समन्वयक उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार ‘’ लल्लू” उपस्थिति में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में अलग अग़ल समितियों की बैठक आयोजित की गई है जिसमें पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर से लेकर घर घर तक जाकर राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा के महत्व के बारे में आम जनता को बताने का कार्य हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत किया जायेगा उस अभियान से प्रत्येक जन तक पहुँच कर उनको संगठन की विचारधारा से जोड़ने का काम किया जायेगा ।

ALSO READ:  ऋषिकेश: सिंघताली पुल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान दो युवक लापता, SDRF द्वारा सर्च अभियान जारी

मौके पर पूर्व विधायक क़ाज़ी निज़ामुद्दीन, विधायक वीरेन्द्र जाती, आरेन्द्र शर्मा, ज़िलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, पार्षद राकेश मियां, युंका विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा , पूर्व प्रदेश सचिव एनएसयूआई गौरव राणा, पूर्व महानगर अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, आदित्य झा, सागर मनवाल, महेन्द्र भट्ट, करतार सिंह, नवीन जोशी आदि कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : अर्थ एवं संख्या निदेशालय एवं सी.पी.पी.जी.जी, नियोजन विभाग द्वारा 'Data Harmonization-Building Data Linked Governance System' विषयक कार्यशाला का शुभारम्भ किया

Related Articles

हिन्दी English