UK :शासन प्रशासन नींद में !लेकिन, त्रिवेणी घाट पर लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की स्वच्छता पहल, ललित मोहन मिश्र ने साथियों संग हटाए रेत के टीले

ADVERTISEMENTS
- दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और घाट की सुंदरता बनाए रखने के लिए चलाया स्वच्छता अभियान
- कई दिनों से रेट पडा हुआ है लेकिन अब तक नहीं कर पाया शासन प्रशासन सफाई
- हर वर्ष ऐसा ही होता है,इस बार लायंस क्लब ऋषिकेश DIVINE ने कर दिखाया
- यात्री हो रहे थे परेशान, लेकिन किसी को रेत नहीं दिखाई दिया इतने दिनों से
- कब सम्बंधित विभाग संज्ञान लेगा इसका कोई तय समय सीमा नहीं…हर वर्ष ऐसा ही होता है
ऋषिकेश : दशहरा पर्व के अवसर पर त्रिवेणी घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और घाट की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने अपने क्लब के साथियों के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान त्रिवेणी घाट पर जमा रेत के टीलों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया तथा घाट की धुलाई कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया।
त्रिवेणी घाट पर जमा रेत के टीले श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे। विशेष रूप से दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के चोटिल होने की आशंका बनी हुई थी। इसके साथ ही रेत के टीलों के कारण घाट की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छता भी प्रभावित हो रही थी। स्थिति को देखते हुए ललित मोहन मिश्र ने पहल करते हुए अपने क्लब के सदस्यों के सहयोग से रेत हटाने और घाट की सफाई का कार्य कराया।
इस अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऋषिकेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक त्रिवेणी घाट की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखना था।ललित मोहन मिश्र ने कहा कि त्रिवेणी घाट केवल ऋषिकेश ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसकी स्वच्छता, सुंदरता और सुरक्षा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक पर्वों के दौरान यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में घाट पर स्वच्छता और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है।
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की इस पहल से घाट पर जमा रेत को हटाने और परिसर की सफाई करने में मदद मिली। क्लब की इस गतिविधि ने सामाजिक जिम्मेदारी, जनसेवा और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।





