UK : थाईलैंड की लड़की बनी कुमाउँनी बहु, हल्द्वानी में हुई नवीन परिहार और मोराया की शादी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • टिपिकल कुमाउनी शादी हुई, पिछौड़,  वर बधू के सर पर पारम्पारिक मुकुट के साथ 
  • थाईलैंड की मोराया और बागेश्वर के नवीन परिहार परिणय सूत्र में बंधे 
  • दोनों की हुई थी दुबई में मुलाक़ात अब पति पत्नी बनकर दिया सन्देश 

हल्द्वानी: असत्य पर सत्य की जीत के दिन…यानि दशहरा का सुन्दर दिन. दो देश, दो संस्कृति एक हो गए….थाईलैंड की लड़की बनी कुमाउंनी बहू.  बागेश्वर जिले के नवीन परिहार और थाईलैंड देश की मोराया  की  शादी दशहरे के दिन हुई. हल्द्वानी में देवल चौड़ में नवीन की बहन का घर है वहीँ दोनों की शादी हुई. दो देश, दो संस्कृति, अलग भाषा…खान पान पहनावा..लेकिन कुमाउनी बहु बन कर  मोराया ने भारतीय युवक को अपना जीवन साथी चुन कर एक मिशाल कायम की है. वहीँ नवीन ने भी विदेशी बहुत लाकर अपने रिश्तेदारों, समाज में एक अलग सन्देश दिया है. दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी.

ALSO READ:  ऋषिकेश में कांग्रेस का बड़ा सियासी उलटफेर! सिर्फ 7 पार्षदों के दम पर भाजपा को मात, संध्या बिष्ट गोयल ने दर्ज की जीत

दोस्ती से शुरू हुआ सिलसिला प्यार में बदला और फिर शादी के बंधन में बंधकर दोनों ने नया सफर शुरू किया. खास बात रही कि दोनों की भाषा अलग-अलग है. संस्कृति अलग-अलग है. लेकिन प्यार और रिश्तों की डोर ने हर रस्म को खास बना दिया. १९ अक्टूबर को रस्में निभाई नही गयी और २० अक्टूबर को विवाह हुआ. कुमाउनी पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से हिन्दू रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई. लड़की पक्ष की तरफ से मोराया के भाई और भाभी आये हुए थे. उन्हूने ही कन्यादान किया. नवीन के रिश्तेदार  कुमाउनी बोली में, भ्यैर बे ब्योल ऐ रे कौ…इंटरनेशनल ब्या है ग्यो हो यौ… एक बुबू कह रहे थे…ब्योली भल छू, ग्वार फुनार….

ALSO READ:  उत्त्तराखण्ड पुलिस की वर्दी में होगा कुछ बदलाव, बनेगी और स्मार्ट

नवीन उडल गाँव के रहने वाले हैं. जो बागेश्वर जनपद में पड़ता है. नवीन १२ वीं तक की शिक्षा बागेश्वर में पूरी की. उसके बाद होटल प्रबंधन का कोर्ट करने हल्द्वानी आये. यहाँ से तीन साल पहले दुबई चले गए जॉब के सिलसिलें में. वहीं मोराया मिली नवीन को. दोनों की दोस्ती हुई फिर प्यार में रिश्ता तब्दील हुआ…और अब विवाह हो गया. दोनों पति पत्नी के तौर पर समाज में हैं. 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English