UK : ऋषिकेश के बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :ऋषिकेश के बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों को अवगत कराया कि वह बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को लेकर शुरुआत से ही लगातार अधिकारीयों एंव मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी के संपर्क में हैं साथ ही सकारात्मक रुख दिखाने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार भी व्यक्त किया। क्षेत्रीय जनता के हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर उनके निरंतर प्रयास जारी हैं।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार के मर्डर मामले में बहन भाई गिरफ्तार

पार्षद हर्षवर्धन रावत, सुरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह रावत एंव अन्य ने भी स्वीकार किया की विधायक जी ने क्षेत्र की जनता से जुड़े विषयों को गंभीरता से लिया एंव समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण में भी वह प्रारंभ से ही जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं जिससे आज उजड़ने की स्थिति नहीं आयी।इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, राम प्रसाद थपलियाल, राजेश चमोली, दिनेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English