UK: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला,हल्द्वानी में UKD ने किया प्रदर्शन दुष्यंत गौतम के खिलाफ, रक्त से लिखा पत्र राष्ट्रपति के नाम

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच जारी है, तीन आरोपी जेल में हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी :  उत्तराखंड क्रांति दल ने बुधवार को बुध पार्क पर अंकित भंडारी प्रकरण में सम्भावित आरोपी VIP  दुष्यंत कुमार गौतम के विरोध मैं प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने अपने रक्त  से  राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन लिखकर प्रेषित किया। साथ ही,  दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम के  राज्यपाल पद से हटाए जाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया और पुतला दहन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं और वक्ताओं ने एक और में कहा कि भाजपा सरकार निरंकुश और तानाशाह हो गई है. जो उत्तराखंड में उनके लोगों पर लगातार बर्बरता कर रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कुलदीप बोरा, उस केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट,कार्यकारी अध्यक्ष USF ज्योति दानु केंद्रीय अध्यक्ष अनु  मोर्चा रवि वाल्मीकि, केंद्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ मोहन कांडपाल जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी जिला महामंत्री उत्तम सिंह बिष्ट, केंद्रीय महामंत्री सैनिक प्रकोष्ठ महेश चंद्र तिवारी, जानवी भाकुनी, करन पंत, निर्मल सिंह शाही, दीपक पंत, धनंजय सिंह मेर, रवि कन्याल, दीपक अधिकारी,जाहिद सिद्दीकी, गौरव गोस्वामी, गंगा सिंह मेहरा, कमल कुलौरा, गौरव अधिकारी, प्रवीन जोशी आदि लोग मौजूद रहे. 

Related Articles

हिन्दी English