UK:कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रोते हुए विडियो किया जारी पति गिरधारी के खिलाफ लिखवाई FIR
मंत्री रेखा आर्य की तबियत बिगड़ी, हॉस्पिटल में हुई भर्ती उपचार जारी

देहरादून : खबर उत्तराखंड से है…उत्तराखंड की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अपनी पति बरेली निवासी गिरधारी लाल साहू के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. एसपी सिटी शेखर सुयाल के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की शिकायत के आधार उनके पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीँ अब रेखा आर्या ने अपनी और अपने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को जान का खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आर्य ने लिखा है “हे मां भगवती रखा करना”
जैसे ही विडियो जारी किया मंत्री ने अपने फेसबुक अकाउंट से, समाज से लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गयी. रेखा आर्या ने अपमान-मारपीट और हत्या की साजिश का आरोप लगाया है और लाइव पर रो पड़ीं…FIR के मुताबिक़, शादीशुदा होने की बात छिपाकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से किया विवाह, विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है. मंत्री रेखा आर्या की तबियत भी बिगड़ गयी, उसके बाद वे देहरादून में कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती हुई हैं. उन्हें ICU में उपचार हेतु एडमिट किया गया है. फिलहाल उपचार जारी है. रेखा आर्य ने पहले अपनी बात कह कर विडियो बनाया है फिर पति गिरधारी लाल साहू का ऑडियो भी जारी किया है. जिसमें वह किसी एक महिला के साथ बातचीत करते हुए सुनाई दे रहा है. गिरधारी लाल साहू पर धोखे से विवाह करने, दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध रखने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. धामी कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री रेखा आर्या की शिकायत के आधार पर पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. उन्होंने 6 जुलाई 2004 को उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया था. रेखा आर्या का आरोप है कि गिरधारी लाल ने विवाह के समय अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी. कुछ साल बाद उसे पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित था और उसके बच्चे भी हैं.

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ये भी आरोप लगाया कि उनके पति गिरधारी लाल ने सरकारी आवास में स्टाफ के सामने उसके लिए जातिसूचक अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. इसके अलावा फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संबंधित कंपनियों में उन्हें निदेशक पद से हटवाने का प्रयास किया गया. जबकि, रेखा आर्या का कहना है कि उसने न तो ऐसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और न ही कोई त्यागपत्र दिया.
रेखा आर्या की हत्या की साजिश रचने का आरोप: वहीं, मंत्री रेखा आर्या ने पुलिस को एक ऑडियो मिलने की जानकारी भी दी है. आरोप है कि इसमें गिरधारी लाल साहू एक महिला से बातचीत के दौरान उनकी (रेखा आर्या) की हत्या की साजिश रचने की बात कर रहा है. उपचार कर रहे डॉ सिद्धांत खन्ना के मुताबिक, रेखा आर्या को आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है. छाती में दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से मंत्री रेखा आर्या की तबीयत बिगड़ी है. अभी उनका उपचार चल रहा है.
रेखा आर्या के प्रकरण पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि घटना बेहद दुखद है. उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री का वीडियो सामने आना बेहद गंभीर विषय है. यदि प्रदेश की एक मंत्री स्वयं अपने पति से जान का खतरा होने की बात कह रही हैं और ऑडियो जारी कर रही हैं, पुलिस में तहरीर दे रही हैं तो सोच लीजिए इस प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या आलम है. फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है.




