ऋषिकेश में राज्य निर्माण सेनानियों ने किया याद स्वर्गीय वेद प्रकाश शर्मा को दी श्रधान्जली

ADVERTISEMENTS
- स्वर्गीय वेद प्रकाश शर्मा का राज्य के लिए संघर्ष हमेशा याद किया जायेगा : अनिता ममगाईं, पूर्व महापौर
- शर्मा जी ने राज्य पाने के लिए काफी संघर्ष किया, उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है : डीएस गुंसाई, राज्य निर्माण सेनानी
ऋषिकेश : उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक आवश्यक बैठक आईएसबीटी परिसर राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक में आहूत की गई. बैठक में पूर्व प्रधान तथा राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय वेद प्रकाश शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वक्ताओं ने कहा कि वेद प्रकाश का आकस्मिक मृत्यु से प्रदेश को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है. जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती और राज्य आंदोलन के शुरुआती दौर से ही सक्रिय रहे हैं. उनके योगदान को बुलाया नहीं जा सकता.

उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. राज्य निर्माण सेनानियों ने यह भी निर्णय लिया उनके पुण्यतिथि हमेशा मनाई जाएगी. उन्होंने राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी. जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. बैठक के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से नगर निगम की पूर्व महापौर अनिता ममगाईं, मंच के अध्यक्ष डीएस गुसाईं, गंभीर मेवाड़, बलबीर सिंह नेगी विक्रम भंडारी इरुक्कम पोखरियाल युद्धवीर सिंह चौहान गुलाब सिंह रावत जगदंबा भट्ट विशंभर दत्त डोभाल धर्मराज पुंडीर जगदीश प्रसाद भट्ट हरि सिंह नेगी चंद्र प्रकाश लखेरा श्रीमती कुसुम लता शर्मा सरोजिनी थपलियाल लक्ष्मी बुड़ाकोटी अंजू गैरोला उर्मिला डबराल सोमवती पाल रविंदर कौर जया डोभाल मंजू भट्ट यशोदा नेगी कौशल्या देवी रोशनी शिशवाला शशि बाला सेमवाल उर्मिला डबराल सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे….बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी तथा संचालन डी एस गुसाईं ने किया. 




