UK : हल्द्वानी नगर निगम अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नितिन नबीन जी के भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा : गजराज सिंह बिष्ट, महापौर

ADVERTISEMENTS
- ‘हल्द्वानी रील प्रतियोगिता 2026’ की भी आधिकारिक घोषणा भी हुई
हल्द्वानी : महापौर गजराज सिंह बिष्ट के जानकारी देते हुए बताया, हल्द्वानी-काठगोदाम के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गयी हैं. जिसमें चौपाटी और निजी फ़ूड प्लाजा जैसे प्रयास हैं. बिष्ट ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया, “मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा शहर के विकास और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पहल और घोषणाएं की गई हैं। चौपाटी और निजी फूड प्लाजा के लिए शुरू की गई आत्मनिर्भर पहल का आधिकारिक वीडियो जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही, स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ‘हल्द्वानी रील प्रतियोगिता 2026’ की भी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। नागरिकों की सुविधा और समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए नगर निगम ने त्वरित प्रतिक्रिया टीम का हेल्पलाइन नंबर 9410727977 जारी किया है, जिससे आम जन अपनी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई पा सकेंगे। इसके अतिरिक्त, नगर निगम अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा माननीय नितिन नबीन जी के भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।” 




