ऋषिकेश :PG कॉलेज में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

ADVERTISEMENTS
- छात्र संघ समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
ऋषिकेश : सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश के मेधावी छात्र-छात्राओं का पीजी कॉलेज में छात्र संघ समारोह में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में हर्ष और गौरव का वातावरण देखने को मिला। अल्मोड़ा से आये हुए कुमाउनी गायक गुलाबी सरारा फेम इंद्रा आर्य ने अपने गानों से सबको नृत्कोय में झूमने मजबूर कर दिया.
हाईस्कूल में रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी:
सक्षम – 13वीं
अक्षिता गैरोला – 16वीं
अर्णव बसलियाल – 17वीं
निखिल रतूड़ी – 20वीं
अभिषेक राणा – 21वीं
शिवानी सेमवाल – 24वीं
सांची चोपड़ा – 25वीं
इंटरमीडिएट में रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी:
आर्यन – 2वीं
गौरव – 17वीं
हिमांशु गुप्ता (कॉमर्स) – 23वीं
अन्वेषिका – 25वीं
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, परीक्षा प्रभारी रामगोपाल रतूड़ी एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना उपस्थित रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें सांची चोपड़ा, आरुषी बडोनी, रितिका, निशा, प्रीति, राधिका उनियाल, मुस्कान वर्मा, खुशी गुप्ता, उपासना, तानु बिष्ट, खुशी मौर्य, सिमरन बिष्ट, श्रेय चौधरी, स्मिता, अर्नव, निखिल रतूड़ी, सक्षम, अभिषेक राणा एवं अक्षिता गैरोला प्रमुख रहे।समारोह में सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके परिश्रम और सफलता की सराहना की गई। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम की आशा व्यक्त की।



