UK : सब-इंस्पेक्टर की मौत के मामले में रोली नाम की महिला गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
बलिया : खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से है…पुलिस के मुताबिक़, चित्तबड़ागाँव थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने ट्रेन के सामने लेट कर की जीवल लीला समाप्त कर ली ! परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने एक महिला के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही हैँ… पूछताछ पर पुलिस का कहना है कि शाम को थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर जीवन लीला समाप्त कर ली है. 

रेलवे के लोको पायलट द्वारा जिसने सन्देश अगले स्टेशन पर दिया गया था. उसमें घटना से सम्बंधित बात का उल्लेख था. जब मौके पर थाने के सभी लोग पहुंचे तो देखा गया कि वहां पर एक बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी है. ये बुलेट मोटरसाईकिल चितबड़ागांव थाने पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर जिनका नाम संदीप कुमार है. उनकी है. जब गहनता से जाँच की गई तो उसकी पहचान संदीप कुमार सब इंस्पेक्टर के रूप में हुई है. जिनकी उम्र 28 वर्ष है. ये संतकबीर नगर के रहने वाले थे और पिछले 11 महीने से चितबड़ागांव थाने पर तैनात थे. किसी कारणवश इनके द्वारा जो खौफनाक कदम उठाया है. इसकी पुलिस जांच कर रही है. सभी पहलूओं पर जाँच की जा रही है. डा. इरज रजा पुलिस अधीक्षक बलिया के मुताबिक़, परिजनों को सूचना दे दी गई है. मृतक की पत्नी के तहरीर पर मुक़दमा कायम किया गया है. सम्बंधित महिला पर आरोप है वह ब्लैकमेलिंग क्र रही थी. उसको गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव की रहने वाली 22 वर्षीय रोली दारोगा को शादी के लिए दबाव डालकर शादी करने और ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया होगा, आरोपी महिला पहले भी एक पुलिस कर्मी को जेल भिजवा चुकी है अब यह घटना हो गयी. महिला रोली को रेलवे स्टेशन के पास से बाग़ से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाई की जाएगी।





